Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 12:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा में पिकअप वैन पलटने से एक महिला की मौत, 17 मजदूर जख्मी
    झारखंड

    जामताड़ा में पिकअप वैन पलटने से एक महिला की मौत, 17 मजदूर जख्मी

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: जिला के नारायणपुर थाना इलाके में पिकअप वैन में सवार होकर जा रहे मजदूर हादसे का शिकार हो गए. कुछ दूरी पर बेकाबू होकर पिकअप वैन पलट गयी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी जबकि इसमें 17 मजदूरों को चोट लगी है. फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुट गई है. किसकी ओर से मजदूरों को काम के लिए ले जाया जा रहा था, पुलिस इसका पता लगा रही है.

    ये घटना रविवार सुबह 10:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. नारायणपुर थाना क्षेत्र में गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क के मेझिलाडीह के पास मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गयी. इस हादसे में वैन में सवार एक आदिवासी महिला मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि हादसे में 17 मजदूर जख्मी हुए हैं. हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

    क्या है घटना
    इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के खरीओडीह से 17 मजदूर ढलाई का काम करने के लिए नारायणपुर थाना क्षेत्र के करमदाहा जा रहे थे. इसी दौरान नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह के पास अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलट गयी. इस दुर्घटना में मलोती हेम्ब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं घटना में 17 मजदूर घायल हो गए. इस घटना में गंभीर रूप से घायल 5 मजदूरों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से पीएमसीएच भेजा गया है. अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : बाल गृह में बीमार नाबालिग की मौत, पोस्टमार्टम के बिना कर डाला अंतिम संस्कार
    Next Article झारखंड और असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.1 रही तीव्रता

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के राज्यपाल ने सीएम हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    August 10, 2025
    झारखंड

    JSCA की पहली AGM आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगा फैसला

    August 10, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में बनेगा नया अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

    August 10, 2025
    Latest Posts

    कुलगाम और किश्तवाड़ में मुठभेड़ जारी, सुरक्षा बल सतर्क

    August 10, 2025

    संचार साथी ऐप से अब तक 5.35 लाख खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद, डिजिटल इंडिया का नया मुकाम

    August 10, 2025

    झारखंड के राज्यपाल ने सीएम हेमंत सोरेन को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

    August 10, 2025

    वोटर लिस्ट में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का नाम दो जगह, सियासी हलचल तेज

    August 10, 2025

    JSCA की पहली AGM आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगा फैसला

    August 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.