Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2026 ♦ 2:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में लूटे गए लाखों के तेल के साथ 3 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कृषि बाजार समिति से हुई थी चोरी
    झारखंड

    धनबाद में लूटे गए लाखों के तेल के साथ 3 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कृषि बाजार समिति से हुई थी चोरी

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: कोयलांचल में इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है. खासकर व्यापारी वर्ग को अपराधी अपना टारगेट बना रहे हैं. बीते दिनों बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में ही दिनदहाड़े शोरूम में बमबाजी की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था. इस बार इसी थाना क्षेत्र में थाना से ठीक सटे कृषि बाजार को अपराधियों ने निशाना बनाया.

    बता दें कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि बाजार प्रांगण में सभी होलसेल दुकाने हैं और यहां की दुकानों से ही कोयलांचल धनबाद के सभी छोटे छोटे दुकानदार सामान लेकर व्यापार करते हैं. कुछ सामान तो धनबाद जिले से अन्य जिलों के तक व्यापारियों के द्वारा पहुंचाई जाती है. कोयलांचल धनबाद में लगातार दो दिनों से गुलाब चक्रवात के कारण बारिश हो रही थी लोगों का घर से निकलना बंद था. इसी समय का लाभ उठाते हुए अपराधियों ने कृषि बाजार प्रांगण में धावा बोल दिया. जितेंद्र अग्रवाल और सुरेंद्र जिंदल के गोदाम से 346 टीना रिफाइन और सरसों तेल लेकर अपराधी चलते बने.

    सुबह दुकान खोलने के बाद व्यापारियों को इस बात की जानकारी हुई. मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई और व्यापारियों ने खुद अपने स्तर से ही माल की खोजबीन शुरू कर दी. व्यापारियों से लूटे गये माल को अपराधी दूसरे व्यापारी के यहां ही खपाना चाह रहे थे. जिसकी भनक व्यापारियों को लग गई. जिसके बाद व्यापारियों ने जाल बिछाया और अपराधी व्यापारी के जाल में फंस गए. फिर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई. कुल लूटे गए माल में से 150 टीना सरसों तेल और तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए धनबाद सिटी एसपी आर रामकुमार और एएसपी सहित तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी देर रात बरवाअड्डा थाना पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए. पकड़े गए अपराधियों से भी पुलिस ने पूछताछ की है. पकड़ा गया माल जीटी रोड में राजगंज थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है. पुलिस अन्य सामानों की बरामदगी के लिए लगातार प्रयासरत है.

    कोयलांचल में लगातार जिस प्रकार से व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है, ऐसे में व्यापारियों में भय का माहौल है. व्यापारियों ने पुलिस से उचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की है. वहीं मीडिया से बात करते हुए डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस अपराधियों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास कर रही है. लगातार पुलिस के द्वारा घटना का उद्भेदन किया जा रहा है. उन्होंने व्यापारियों से अपने संस्थानों में अच्छे किस्म के सीसीटीवी लगाने की मांग की है. उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया है कि पुलिस उनके साथ है वह पुलिस पर भरोसा रखें.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा में इटखोरी पावर ग्रिड का सीएम हेमंत सोरेन आज करेंगे उद्घाटन, बिजली की समस्या से मिलेगी मुक्ति
    Next Article भागलपुर में को-ऑपरेटिव बैंक में 29.22 लाख की डकैती, कैशियर को पीटकर लूट ले गए पैसे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026

    झारखंड में मतदाता मैपिंग ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक वोटर जुड़े

    May 30, 2026

    रिम्स के पीजी डॉक्टर सानू सनल बरवार की संदिग्ध मौ’त, कटहल मोड़ के एक घर में मिली लाश

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.