Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2026 ♦ 3:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा में इटखोरी पावर ग्रिड का सीएम हेमंत सोरेन आज करेंगे उद्घाटन, बिजली की समस्या से मिलेगी मुक्ति
    झारखंड

    चतरा में इटखोरी पावर ग्रिड का सीएम हेमंत सोरेन आज करेंगे उद्घाटन, बिजली की समस्या से मिलेगी मुक्ति

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चतरा: लंबे अरसे से बिजली संकट से जूझ रहे चतरा, हजारीबाग और कोडरमा जिले के लाखों विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली संकट से निजात मिलने में महज कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं. चतरा समेत तीन जिलों को अब निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति मिलेगी. जिससे न सिर्फ इन जिलों का विकास होगा बल्कि पावर कट की समस्या से जूझ रहे लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी. दरअसल हम बात कर रहे हैं लंबे समय से बनकर तैयार 20 केवी इटखोरी पावर ग्रिड का, जिसका आज सीएम हेमंत सोरेन उद्घाटन करेंगे. ग्रिड की शुरुआत के साथ ही तीनों जिला डीवीसी के कमांड एरिया से बाहर हो जाएगा और यहां जेबीवीएनएल बिजली की आपूर्ति करेगी.

    उद्घाटन की तैयारियां पूरी

    चतरा के इटखोरी में इटखोरी पावर ग्रिड सबस्टेशन के उद्घाटन की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. सीएम के आगमन को देखते हुए पावर ग्रिड सब स्टेशन के समीप अस्थाई हेलीपैड और सभा मंच का निर्माण किया गया है. उपायुक्त अंजली यादव और पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की टीम ने सीएम की सुरक्षा और तैयारियों की खुद मॉनिटरिंग की. सीएम कारकेड के रास्तों की मरम्मत की गई है. कार्यक्रम के अतिथियों के साथ वीआईपी एवं ग्रामीणों के बैठने वाले स्थान को भी बेहतर बनाया गया है. ऐसी व्यवस्था बनाई गई है कि जिससे कार्यक्रम के दौरान कोई भी व्यवधान उत्पन्न ना हो. इसके साथ ही ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को पावर ग्रिड सबस्टेशन के उद्घाटन में हर एक संभावित खामियों को भी समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है.

    क्या है सीएम का कार्यक्रम

    बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (1 अक्टूबर) चतरा में इटखोरी पावर ग्रिड सब स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से चोरकारी गांव के समीप उतरेंगे. पावर ग्रिड सबस्टेशन का उद्घाटन करने के बाद वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री जिले की कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे. इसके बाद कई योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण होगा.

    कई मंत्री और विधायक रहेंगे मौजूद
    उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद सुनील कुमार सिंह और सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास के अलावा ऊर्जा विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे.

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article1 अक्टूबर का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article धनबाद में लूटे गए लाखों के तेल के साथ 3 चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कृषि बाजार समिति से हुई थी चोरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026

    झारखंड में मतदाता मैपिंग ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक वोटर जुड़े

    May 30, 2026

    रिम्स के पीजी डॉक्टर सानू सनल बरवार की संदिग्ध मौ’त, कटहल मोड़ के एक घर में मिली लाश

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.