Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बोकारोः वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट हादसा में मृतकों के परिजनों को मिलेगा 6-6 लाख का मुआवजा, नौकरी का भी आश्वासन
    झारखंड

    बोकारोः वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट हादसा में मृतकों के परिजनों को मिलेगा 6-6 लाख का मुआवजा, नौकरी का भी आश्वासन

    Team JoharBy Team JoharSeptember 29, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारोः वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में हुए हादसे में मजदूरों की मौत के बाद मुआवजे की रकम को लेकर परिजनों और प्रबंधन के बीच कई घंटे तक बातचीत हुई. बैठक के बाद प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 6 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी है. मृतक के परिजन हादसे के बाद 10 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे.

    कैसे हुआ था हादसा

    सोमवार देर शाम रांची के तीन युवक वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस संख्या दो में लिफ्ट की मरम्मत करने पहुंचे थे. ये लोग मौके पर पहुंचे और लिफ्ट के ऊपर जाकर अपने सामान को रख रहे थे. तभी अचानक से ऊपर से एक बड़ा लोहा गिरा लिफ्ट की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा. इस हादसे में रांची के रहने वाले शाहनवाज आलम, मोहम्मद ओसामा और मोहम्मद सुल्तान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

    कंपनी के अधिकारी जबरदस्ती करा रहे थे काम

    वेदांता कंपनी में काम कर रहे दूसरे मजदूरों ने अधिकारी विवेक ओबराय पर जबरदस्ती काम कराने का आरोप लगाया. उनके मुताबिक लिफ्ट काफी जर्जर थी और अंदर स्थिति बेहद खराब थी. वे लोग कई बार काम करने से मना कर चुके हैं लेकिन कंपनी के अधिकारी विवेक ओबराय ने डांट फटकार और गाली गलौज करते हुए काम शुरू करने का निर्देश दिया जिस वजह से यह हादसा हुआ.

    मुआवजे के साथ नौकरी का वादा

    कंपनी के जीएमआई आर लक्ष्मण राव ने बताया कि मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे के तौर पर 6-6 लाख रुपए की सहायता दी जा रही है साथ ही मृतक के परिजन को संबंधित ठेका कंपनी नियोजन भी देगी. उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर से मामले की जांच भी की जा रही है. वहीं मौके पर पहुंचे चास प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश चौधरी ने कहा कि अभी मुआवजे के रूप में राशि दी जा रही है लेकिन जो भी सरकारी प्रावधान है उसके अनुरूप भी मृतक के परिजनों को नियोजन और सहायता राशि दी जाएगी.

    Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में नाबालिग बच्चियों का तालाब से मिला शव, 24 घंटे से थी गायब
    Next Article बेटी घर जा रहे पिता की बीच रास्ते में मौत, ट्रक ने लिया अपनी चपेट में

    Related Posts

    झारखंड

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.