Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 2:24 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा में मालगाड़ी हुई बेपटरी, ट्रेनों का आवागमन प्रभावित
    झारखंड

    कोडरमा में मालगाड़ी हुई बेपटरी, ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

    Team JoharBy Team JoharSeptember 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा । झुमरीतिलैया स्थित कोडरमा रेलवे जंक्शन के होम सिग्नल के पास सोमवार की सुबह एक मालगाड़ी बेपटरी हो गयी। पोल संख्या 94/1-3 के समीप डाउनलाइन पर अचानक मालगाड़ी की एक बोगी के चार पहिए पटरी से उतर गए। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है पर इस वजह से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।

    घटना के तुरंत पर इसकी सूचना धनबाद कंट्रोल को दी गई। इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन को अलर्ट किया गया। यहां से दुर्घटना राहत वाहन कोडरमा पहुंच चुकी है और इसे ठीक किया जा रहा है। घटना के कारण अप एवं डाउन दोनों लाइन पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है। घटना की वजह से नाथगंज हाल्ट पर अजमेल-सियालदह एक्सप्रेस, गुरपा में पटना-रांची जनशताब्दी और गझंडी स्टेशन में जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस को रोका गया है। तीनों गाड़ियां डाउनलाइन पर आ रही थीं। मालगाड़ी गया से धनबाद की ओर जा रही थी।

    इधर, घटना को लेकर कोडरमा रेलवे के अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं। दुर्घटना राहत वाहन आते ही मालगाड़ी को पटरी पर लाया जाएगा। माना जा रहा है कि इसमें करीब दो से तीन घंटे का वक्त लगेगा। इधर, मालगाड़ी के बेपटरी होने से पीछे रूकी यात्री ट्रेनों के पैसेंजर परेशान हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों को वैकल्पिक लाइन से चलाने पर विचार किया जा रहा है।

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2021: चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता को 2 विकेट से हराया
    Next Article भारत बंद का झारखंड में दिखा असर, राजधानी की सड़कों पर उतरे लोग

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.