Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»ओडिशा में अब तक का सबसे बड़ा चालान कटा, ट्रक ड्राइवर पर लगा 6.5 लाख का जुर्माना, जाने पूरी रिपोर्ट
    देश

    ओडिशा में अब तक का सबसे बड़ा चालान कटा, ट्रक ड्राइवर पर लगा 6.5 लाख का जुर्माना, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    संबलपुर : जब से नए ट्रैफिक नियम लागू हुए हैं तभी से महंगे चालान को लेकर खबरें आ रही हैं। इस सिलसिले के बीच ओडिशा के संबलपुर में अब तक का सबसे बड़ा चालान कटा है। ट्रैफिक नियम तोड़ने पर नगालैंड के एक ट्रक ड्राइवर पर 6,53,100 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
    ओडिशा परिवहन विभाग ने कुल सात ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर पुराने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ये चालान काटा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक मालिक शैलेश शंकर लाल गुप्ता पिछले पांच साल से टैक्स नहीं चुका रहे थे। साथ ही वो ट्रैफिक नियमों का भी उल्लघंन कर रहे थे। ये चालान 10 अगस्त 2019 को कटा था लेकिन मामला शुक्रवार को प्रकाश में आया।

    बता दें कि इस से पहले दिल्ली में परिवहन विभाग की एनफोर्समेंट टीम ने हरियाणा नंबर के एक ट्रक का दो लाख 500 रुपये का चालान काटा था, जिसे देश का सबसे बड़ा ट्रैफिक चालान बताया जा रहा था। यह चालान रोहिणी में जीटी करनाल रोड के मुकरबा चौक पर किया गया था।

    परिवहन अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को रोहिणी कोर्ट में चालान की धनराशि जमा भी करा दी गई। बाद में चालान जमा कराने की पर्ची सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर व ट्रक मालिक ने चालान की आधी-आधी राशि जमा की है।

    #National News Latest news traffic rules
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वभाषा के माध्यम से भारत को विश्वगुरु बनाना है, तीन माह के अंदर हिंदी भवन का शिलान्यास होगा : रघुवर दास
    Next Article अब नया घर खरीदने पर मिलेगी 1.5 लाख की अतिरिक्त छूट !, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.