Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चुटूपालू घाटी भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    चुटूपालू घाटी भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत

    Team JoharBy Team JoharSeptember 11, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रामगढ़। रामगढ़ के चुटूपालू घाटी फोरलेन पर बुधवार को
    भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। तीनों दुर्घटनाओं में कुल नौ वाहन आपस में टकरा गए। इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। एक ट्रैकर पर सवार चार यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक यात्री की मौत सदर अस्पताल में हो गई। 13 यात्रियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। रांची से धनबाद जा रहे एक स्वीफ्ट कार में एक लड़की सहित तीन लोग बुरी तरह से दब गए। तीनों को करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।
    जानकारी के अनुसार सबसे पहले रांची की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक ट्रेलर(एचआर79सी-7808) ने चुटूपालू घाटी के गंडके मोड़ के पास रांची की ही ओर आ रहे यात्रियों से भरे एक ट्रैकर (जेएच01एफ-4055) को पीछे से धक्का मार दिया। इससे ट्रैकर पर सवार एक दर्जन यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना के कुछ देर बाद ही घाटी में एक माल लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
    इससे घाटी में एक छोर पर जाम की स्थिति कायम हो गई। इसी बीच रांची की ओर से आ रहे एक एचपी का एलपीजी गैस टैंकर ने अनियंत्रित होकर रांची की ओर जा रहे एक यात्री ट्रेकर, एक गैस टैंकर, दो टेंपो, एक डस्टर कार व एक स्वीफ्ट कार को चपेट में ले लिया। इससे रांची की ओर जा रहे ट्रेकर के चार यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रेकर पर सवार पांच-छह अन्य सवारी सहित दोनों कार व टेंपो पर सवार लोग घायल हो गए। घटना के बाद रात आठ बजे तक घाटी में जाम की स्थिति कायम है। चार लोगों के शव घटनास्थल पर ही पड़े हैं। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं पा रही है। एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर ने बताया कि अभी तक किसी भी मृतकों की पहचान नहीं पाई है। कुल पांच लोगों की मौत हुई है। सभी घायलों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया है।

    Accident crime Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेसार अंसारी मामला : सीबीआई जांच व थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग को लेकर प्रर्दशन
    Next Article राष्ट्र भक्ति भाव के साथ सामूहिक प्रयास से आतंकवाद का खात्मा संभव- प्रकाश सिंह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026
    Latest Posts

    बुढ़मू सीओ की गिरफ्तारी पर प्रशासनिक अफसरों का फूटा गुस्सा, एसीबी की कार्रवाई पर उठाए सवाल, आंदोलन की चेतावनी

    July 12, 2026

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.