Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद : जज उत्तम आनंद की मौत मामला में CBI की जांच से झारखंड हाई कोर्ट संतुष्ट
    झारखंड

    धनबाद : जज उत्तम आनंद की मौत मामला में CBI की जांच से झारखंड हाई कोर्ट संतुष्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 2, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः जज उत्तम आनंद की कथित मौत की सीबीआई जांच के बिंदु पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सीबीआई की ओर से अदालत में जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश किया गया. अदालत को जानकारी दी गई कि नार्को टेस्ट का सैंपल दूसरे राज्यों में भेजा गया है, शीघ्र ही रिपोर्ट आ जाएगी. अदालत ने नार्को टेस्ट रिपोर्ट पूरी सावधानी से कड़ी सुरक्षा में मंगाने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर को होगी. इस बीच में प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया है.

    झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में जज मौत की सीबीआई जांच के बिंदु पर सुनवाई हुई. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामले की सुनवाई की गई. सुनवाई के दौरान जांच पदाधिकारी की ओर से अद्यतन जांच रिपोर्ट पेश किया गया. अदालत को अधिवक्ता के माध्यम से जानकारी दी गई कि मामले के दो आरोपी जिन्हें गिरफ्तार किया गया है. उनका नार्को टेस्ट सैंपल दूसरे राज्य में जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने पर अदालत को इससे अवगत कराया जाएगा.

    अदालत ने उन्हें नार्को टेस्ट रिपोर्ट को कड़ी सुरक्षा में लाने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि अगर उपलब्ध हो तो हवाई मार्ग से रिपोर्ट मंगवाई जाए. ट्रेन से मंगाए जाने पर रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ हो सकता है. इसलिए कड़ी सुरक्षा में वह रिपोर्ट मंगाई जाए. अदालत में प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है, ताकि इस केस की जांच निष्पक्ष रूप से पूरी तरह हो सके.

    बता दें कि धनबाद के एडीजी उत्तम आनंद की मॉर्निंग वाक के दौरान सुबह में ऑटो से धक्का लगने की वजह से मौत हो गई थी. सीसीटीवी फुटेज देखने के उपरांत ऐसा प्रतीत हो रहा था कि, उन्हें जानबूझकर धक्का मारा गया है. उसके बाद सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका को बदलकर सुनवाई की. मामले की सीबीआई जांच चल रही है. हाई कोर्ट की तरफ से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. उसी मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से अद्यतन जांच रिपोर्ट पेश किया गया. अदालत ने अपनी संतुष्टि जाहिर करते हुए जांच को आगे बढ़ाने का निर्देश देते हुए अद्यतन जांच रिपोर्ट फिर से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

    Highcourt
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : शिक्षक नियुक्ति संशोधन नियमावली का विरोध, JTET पास अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन
    Next Article चतरा : आर्मी जवान की पिटाई मामले ने पकड़ा तूल, पूर्व सैनिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.