Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Oct, 2025 ♦ 3:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नागालैंड के आतंकवादी का पैसा जमा होता है रांची के बैंक में, पूछताछ में नागा आतंकवादी ने किया खुलासा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट …
    जोहार ब्रेकिंग

    नागालैंड के आतंकवादी का पैसा जमा होता है रांची के बैंक में, पूछताछ में नागा आतंकवादी ने किया खुलासा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट …

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    रांची। हथियार सप्लाई से नागालैंड के आतंकवादियों से प्राप्त पैसा रांची के दो बैंकों में जमा होता है। एक बैंक रांची के चर्च रोड में है। जबकि, दूसरा बैंक सर्कुलर रोड में। यह राशि (एनएससीएन आईएम) आतंकवादी संगठन के कैप्टन नीनखान सांगतम उर्फ अखान सांगतम के खाते में जमा करता था। नीनखान सांगतम का रांची के दोनों बैंकों में खाता है। नीनखान नागा और दीमापुर, नागालैंड का रहने वाला है। गिरफ्तार नागा आतंकवादी सूरज पिता प्रभु प्रसाद ने बिहार पुलिस के समक्ष पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। एसपी और डीएसपी के समक्ष नागा आतंकी सूरज ने बताया है कि रांची के दोनों बैंकों में कैप्टन नीनखान के खाते में कई बार पैसा डाला गया है। यह राशि मुकेश सिंह और संतोष सिंह के द्वारा दिया गया था। यह राशि सिर्फ
    नागालैंड से एके-47 समेत बड़े पैमाने पर गोली सप्लायी करने के एवज में उपलब्ध कराया जाता था। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच एनआईए कर रही है।

    ट्रक व फॉर व्हीलर से सप्लाई करता था एके-47 व गोली

    स्वीकारोक्ति बयान में नागा आतंकवादी सूरज ने बिहार पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि नागालैंड में एनएससीएन आईएम आतंकवादी संगठन के कैप्टन नीनखान सांगतम उर्फ अखान सांगतम एके-47 और गोली उपलब्ध कराता था। वहीं झारखंड-बिहार में सप्लाई से पूर्व ट्रक व फॉर व्हीलर स्वंय उपलब्ध कराता था। ताकि, रास्ते में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। हथियार और गोली को अच्छे से पैकिंग भी की जाती थी, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न आये।

    एके-47 व 10/10 हजार गोली सप्लाई करता था एक बार में
    बिहार पुलिस को पूछताछ में आतंकवादी सूरज ने बताया कि अब तक कई बार एके-47 और गोली सप्लाई कर चुका है। सबसे पहले ट्रक से किया था। इसके बाद फॉर व्हीलर से। 4 पीस एके-47 व 10/10 हजार गोली एक-एक बार में सप्लाई करता था। हालांकि, यह गुप्त स्थान की भनक सिर्फ सदस्यों को होती थी। पुलिस पूरी गाड़ी को भी तलाशने के बाद गुप्त स्थान तक नहीं पहुंच सकते थे।

    jharkhand Latest news naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनए ट्रैफिक नियम पर पहली बार बोले मंत्री नितिन गडकरी, कहा- कानून का डर न होना अच्छी बात नहीं
    Next Article महंगाई का दंश झेल रहे मजदूर, प्रशासन से लगाई गुहार

    Related Posts

    चतरा

    राशन दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचता था नवीन यादव, पुलिस ने दबोचा

    October 11, 2025
    झारखंड

    आधुनिक सुविधाएं से लैस होंगी रांची की तीनों बस टर्मिनल, 48.72 करोड़ की मंजूरी

    October 11, 2025
    झारखंड

    DC कंचन सिंह ने संघर्षशील बालिकाओं को दी शुभकामनाएं, कहा– बेटियों ने किया सिमडेगा का नाम रोशन

    October 11, 2025
    Latest Posts

    राशन दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचता था नवीन यादव, पुलिस ने दबोचा

    October 11, 2025

    आधुनिक सुविधाएं से लैस होंगी रांची की तीनों बस टर्मिनल, 48.72 करोड़ की मंजूरी

    October 11, 2025

    DC कंचन सिंह ने संघर्षशील बालिकाओं को दी शुभकामनाएं, कहा– बेटियों ने किया सिमडेगा का नाम रोशन

    October 11, 2025

    ट्रैफिक पुलिस को देखते ही सकपकाई स्कूटी सवार महिला, फिर…

    October 11, 2025

    बगोदर में सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौ’त, जख्मी पत्नी की हालत गंभीर

    October 11, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.