Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 Sep, 2025 ♦ 9:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»शादी के 17 दिन बाद ससुराल से भागी दुल्हन, पति ने प्रेमी के साथ किया एग्रीमेंट
    झारखंड

    शादी के 17 दिन बाद ससुराल से भागी दुल्हन, पति ने प्रेमी के साथ किया एग्रीमेंट

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची:  एक दुल्हन शादी के 17 दिनों के बाद अपने पति को छोड़ भाग गई और प्रेमी के पास पहुंच गई. प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका को साथ रखने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो गया. जब लड़के के घरवालों को यह बात पता चली तो बकायदा एक एग्रीमेंट किया गया और पति ने खुद अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के हवाले कर दिया.

    कुछ ही दिनों में टूट गई शादी

    मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की की शादी रांची के ही रातू थाना क्षेत्र के चिपरा निवासी राधेश्याम महली से तीन जुलाई को हुई थी. कुछ ही दिनों में यह शादी टूट गई. लड़की के भागने के बाद ससुराल वाले परेशान थे. लड़के पक्ष वालों ने किसी तरह लड़की को मनाया और 19 जुलाई को अपने घर ले आए. लेकिन, लड़की ससुराल में रहने के लिए तैयार नहीं थी. अब पति भी अपनी पत्नी को साथ रखने के लिए तैयार नहीं था.

    पति ने प्रेमी के साथ किया एग्रीमेंट

    जब पति-पत्नी साथ रहने के लिए राजी नहीं हुए तब घरवालों ने बड़ा फैसला लिया. परिजनों ने निर्णय लिया कि युवती को उसके प्रेमी के साथ रहने दिया जाए. 20 जुलाई को रातू के प्रखंड मुख्यालय में प्रेमी को बुलाया गया. इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका और दूल्हा पक्ष की ओर से एग्रीमेंट पेपर तैयार किया गया. पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने के लिए सहमति दे दी.

    डेढ़ साल से प्रेमी-प्रेमिका थे साथ

    प्रेमी मुरली कुमार साहू ने बताया कि उसका प्रेम संबंध पिछले डेढ़ साल से चल रहा था. इसकी जानकारी युवती के परिजनों को भी थी. सारी बातें जानने के बावजूद परिजनों ने युवती की शादी कर दी. शादी के कुछ ही दिनों के बाद युवती ससुराल से भागकर अपने प्रेमी के पास आ गई.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री का पुराना निजी चालक यौन शोषण मामले में गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
    Next Article जेएमएम नेता और प्रसिद्ध डॉक्टर उमाशंकर सिंह के बीच मारपीट, घटना के बाद सड़क जाम

    Related Posts

    गिरिडीह

    मां की गोद से फिसलकर बच्चा नाले में बहा, तलाश जारी

    September 21, 2025
    झारखंड

    झारखंड में 25 सितंबर तक बारिश और ठनका की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

    September 21, 2025
    चतरा

    टंडवा में फ्लाई एश लोडिंग साइट पर फा’यरिंग, बाल-बाल बचा ट्रक चालक

    September 21, 2025
    Latest Posts

    मां की गोद से फिसलकर बच्चा नाले में बहा, तलाश जारी

    September 21, 2025

    झारखंड में 25 सितंबर तक बारिश और ठनका की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

    September 21, 2025

    टंडवा में फ्लाई एश लोडिंग साइट पर फा’यरिंग, बाल-बाल बचा ट्रक चालक

    September 21, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 20 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    September 21, 2025

    आदिवासी बनने के नाम पर झारखंड को दो टुकड़ों में बांटने की साजिश : गीताश्री

    September 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.