Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 May, 2026 ♦ 7:25 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
    झारखंड

    गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू : एक महिला की मौत के बाद शहर थाना क्षेत्र के पांकी रोड में संचालित मइयां-बाबू हॉस्पिटल में मंगलवार को हंगामा हुआ। चैनपुर के गांगी गाव निवासी रमेश कुमार चौधरी की गर्भवती पत्नी विनीता कुमारी (22) को परिजनों ने रविवार को इस अस्पताल में भर्ती कराया था। रात 11 बजे डॉ. कादिर परवेज ने महिला का ऑपरेशन किया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है।

    महिला के ससुर रमेश कुमार चौधरी ने बताया कि सोमवार की शाम से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। जब अस्पताल प्रबंधन से मामला नहीं संभला तो मंगलवार की सुबह चार बजे महिला को रांची रेफर कर दिया गया। उन पर बहु को जल्द से जल्द अस्पताल ले जाने का दबाव बनाया जाने लगा। साढ़े नौ बजे रांची ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाया गया। एम्बुलेंस में रखने के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया।

    मामला बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के लिए लिया 14,500 रुपया भी लौटा दिया। इधर, मामले की जानकारी थाना को मिलने के बाद अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है। महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर कादिर परवेज का कहना है कि मृतका को खून की कमी थी। खून चढ़ाने के बाद ब्लड रिएक्शन के कारण उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। उन्होंने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया था। बॉन्ड पेपर पर सहमति के बाद ही किसी मरीज का ऑपरेशन किया जाता है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन विवाद में आर्मी जवान की गोली मारकर हत्या,दो लोग घायल
    Next Article बैंक ऑफ इंडिया की महिला कर्मी ने पंखे से लटककर दी जान, 3 महीने पहले हुई थी शादी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BSNL ऑफिस के पास पलटी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर जख्मी

    May 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12 घंटे ब्लैकआउट से झरिया में फूटा गुस्सा, बिजली स्टेशन का घेराव

    May 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरना, सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं : बाबूलाल मरांडी

    May 24, 2026
    Latest Posts

    BSNL ऑफिस के पास पलटी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर जख्मी

    May 24, 2026

    12 घंटे ब्लैकआउट से झरिया में फूटा गुस्सा, बिजली स्टेशन का घेराव

    May 24, 2026

    सरना, सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं : बाबूलाल मरांडी

    May 24, 2026

    हजारीबाग पुलिस ने चलाया नो पार्किंग के खिलाफ जागरूकता अभियान, दो दिन बाद कटेगा चालान

    May 24, 2026

    सिमडेगा में 44 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    May 24, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.