Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»ओडिशा ने एक अगस्त तक आंशिक लॉकडाउन सुबह छह बजे तक बढ़ाया, दी कुछ ढील
    देश

    ओडिशा ने एक अगस्त तक आंशिक लॉकडाउन सुबह छह बजे तक बढ़ाया, दी कुछ ढील

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    भुवनेश्वर . ओडिशा सरकार ने आंशिक लॉकडाउनका विस्तार एक अगस्त सुबह छह बजे तक करते हुए बृहस्पतिवार को यात्री बसों की आवाजाही, नाई की दुकानों और ब्यूटी पार्लरों को संचालित करने की इजाज़त दे दी. मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने पत्रकारों से कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति अब तक ‘पूर्ण नियंत्रण’ में नहीं आई है, इसलिए आंशिक लॉकडाउन को बढ़ाया गया है. लॉकडाउन को शुक्रवार को खत्म होना था. ओडिशा में पांच मई को लॉकडाउन लगाया गया था. महामारी की दूसरी लहर के दौरान यह चौथी बार है कि राज्य सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाया है.

    महापात्र ने कहा, “ओडिशा की दैनिक संक्रमण दर (टीपीआर), जो एक जुलाई को पांच प्रतिशत थी, अब घटकर तीन प्रतिशत से नीचे आ गई है. संक्रमण के दैनिक मामले इस महीने के शुरू में 3,000 आ रहे थे जो घटकर 2,000 हो गए हैं. इसका मतलब है कि स्थिति में पूरी तरह से सुधार नहीं हुआ है. “कुछ पाबंदियों को हटाने पर मुख्य सचिव ने कहा, “सरकार ने जीवन और आजीविका के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हुए कुछ छूटों की घोषणा की है.”

    जिम को खोलने की इजाजत होगी, लेकिन स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और धार्मिक प्रतिष्ठान एक अगस्त तक बंद रहेंगे. एक विवाह समारोह में अधिकतम 25 लोग शामिल हो सकते हैं, जबकि अंतिम संस्कार में 20 लोग ही उपस्थित रह सकते हैं. पार्क, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल बंद रहेंगे और आंशिक लॉकडाउन के दौरान प्रदर्शनी, जात्राओं (लोकप्रिय लोक रंगमंच) और मेलों की अनुमति नहीं होगी. हालांकि, सरकार ने राज्य भर में बंद और खुले स्थानों पर फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग करने की इजाजत दे दी है.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीडीओ को मजनू बनना पड़ा महंगा, जमकर हुई कुटाई
    Next Article विशाखापट्टनम से मुजफ्फरपुर जा रहा डेढ़ करोड़ का गांजा जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.