Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 3:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रेमी ने प्रेमिका से शादी से किया इनकार , फंदे से झूल कर लड़की ने कर ली आत्महत्या
    झारखंड

    प्रेमी ने प्रेमिका से शादी से किया इनकार , फंदे से झूल कर लड़की ने कर ली आत्महत्या

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद. प्रेमी ने प्रेमिका से शादी से इनकार किया, तो प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला धनबाद के जोगता थाना क्षेत्र का है. जोगता थाना क्षेत्र के टाटा सिजुआ 6 नम्बर में निशा ने गले मे फंदा डाल आत्महत्या कर ली है. दिवंगत आशु महतो की बेटी निशा का धर्माबांध के रहनेवाले गणेश महतो के बेटे रवि महतो से प्रेम संबंध था. इस प्रेम को शादी का रूप देने के लिए लड़का और लड़की पक्ष ने बैठक कर सहमति जताई थी. लेकिन बाद में लड़का पक्ष शादी से इंकार कर दिया.

    बताया जा रहा है कि प्रेमी रवि ने टुंडी विधायक मथुरा महतो के भाई आनंद महतो के दबाव में शादी से इनकार किया है. निशा की मां अर्चना देवी ने बाप-बेटा सहित कई अन्य को अपनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है. मृतका की मां अर्चना देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि विधायक के भाई आनंद महतो ने 9 जुलाई की रात 8 बजे उनके घर पहुंच कर धमकी दी कि वह रवि को समझाना छोड़ दे, नहीं तो बुरा परिणाम होगा.

    विधायक के भाई ने धमकी दी!

    कहा जाता है कि निशा और रवि महतो अक्सर मिला-जुला करता था. इस दौरान वे लोग पकड़े गए. बाद में सामाजिक बैठक कर शादी की सहमति बनी. सभी इससे खुश थे. लड़के के माता-पिता भी रवि की शादी के लिए तैयार हो गए थे. लेकिन अचानक लड़का पक्ष शादी से मुकर गया. जब उनलोगों को समझाने का प्रयास किया गया तो विधायक के भाई ने लड़की के घर आकर धमकी दी. जिस कारण निशा ने आत्महत्या कर ली.

    न्यायसम्मत कार्रवाई का भरोसा दिया

    पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है. इधर पोस्टमॉर्टम होने के बाद जब शव घर आई तो काफी संख्या में गांव की महिलाएं न्याय की फरियाद लेकर थाना पहुंच गईं. थाना प्रभारी पंकज वर्मा ने ग्रामीणों को न्यायसम्मत करवाई करने का भरोसा दिया है.

    crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपराधियों के संरक्षक : तेजस्वी
    Next Article कोविड के कारण इस बार भी राजधानी रांची में नहीं निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,मंदिर परिसर में ही पूरी की जाएगी मौसीबाड़ी जाने की रस्म

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    “3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला

    May 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान

    May 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने एसएसपी-एसपी को किया अलर्ट

    May 25, 2026
    Latest Posts

    “3 करोड़ लेकर वोट बेचने वालों को हर जगह भ्रष्टाचार दिखता है,” JMM पर प्रतुल का हमला

    May 25, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने फूंका बिगुल, प्रत्याशी उतारने का ऐलान

    May 25, 2026

    झारखंड में बकरीद को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, डीजीपी ने एसएसपी-एसपी को किया अलर्ट

    May 25, 2026

    कांटा टोली-कोकर रोड पर राहगीरों से लूटपाट, हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

    May 25, 2026

    सीएम के निर्देश पर सड़क पर उतरी खूंटी पुलिस, लोगों को पिला रही ठंडा पानी

    May 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.