Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 3:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»धोनी के 40वें जन्मदिन पर फैंस ने काटे केक, ‘रांची के राजकुमार’ को बर्थडे की दी बधाई
    झारखंड

    धोनी के 40वें जन्मदिन पर फैंस ने काटे केक, ‘रांची के राजकुमार’ को बर्थडे की दी बधाई

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची.: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी आज यानी बुधवार को अपना चालीसवां जन्मदिन मना रहे हैं. कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी अपना जन्मदिन काफी सादगी के साथ मनाते हैं. इस अवसर पर वो कोई बड़ी पार्टी कर अपने यार-दोस्तों को आमंत्रित नहीं करते. बल्कि खामोशी के साथ अपने जन्मदिन पर परिवार के साथ वक्त गुजारना पसंद करते हैं. बुधवार को अपने बर्थडे के दिन माही अपनी गाड़ी से रांची के सेमलिया स्थित अपने घर से बाहर निकले फिर चंद घंटे बाद वापस अपने बंगले पर लौट आए.

    सूत्रों के मुताबिक धोनी अपने कुछ खास मित्रों के आमंत्रण पर उनके यहां पहुंचे थे. लेकिन जल्द ही वहां से वापस अपने बंगले पर लौट आए. सात जुलाई, 1981 को पान सिंह के घर जन्मे महेंद्र सिंह धोनी के चालीसवें जन्मदिन पर रांची में उनके फैंस काफी उत्साहित नजर आये. कई जगहों पर केक काट कर उनका जन्मदिन मनाया गया और ‘हैप्पी बर्थडे धोनी’ के नारे लगाए गए. सभी ने धोनी को जन्मदिन पर और ज्यादा ऊंचे मुकाम पर पहुंचने की शुभकामनाएं दी.

    माही के जन्मदिन पर उनके यार-दोस्त उन्हें शुभकामना देना नहीं भूल रहे. धोनी के करीबी दोस्तों में शामिल शब्बीर हुसैन ने न्यूज़ 18 के माध्यम से माही को जन्मदिन की शुभकामना दी. शब्बीर ने वर्ष 1997 में स्कूली क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी के साथ मिलकर 376 रन की रिकॉर्ड ओपनिंग पार्टनरशिप की थी जो आज भी लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है. उस मैच में शब्बीर ने 137 रन बनाए थे जबकि माही ने 218 रनों की बेमिसाल पारी खेली थी.

    पूर्व रणजी खिलाड़ी और बीसीसीआई लेवल वन कोच शब्बीर हुसैन ने बताया कि माही जीवन को काफी संजीदगी से जीने वाले इंसान हैं, और वो जन्मदिन जैसे सेलिब्रेशन को हमेशा निजी रखना पसंद करते हैं.

    ms dhoni
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग की टीम ने 15 हजार घूस लेते पकड़ा पंचायत सेवक संतोष सिंह को
    Next Article बच्चों के साथ मां ने कुएं में लगाई छलांग, हादसे में महिला और दो बच्चों की मौत एक बच्चे की हालत गंभीर

    Related Posts

    झारखंड

    देश के विकास व एकता के लिए सरदार पटेल के आदर्शों से युवा लें प्रेरणा : जयराम महतो

    October 31, 2025
    झारखंड

    फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी : DC मनीष कुमार

    October 31, 2025
    क्राइम

    घर के छत पर मिली छठी कक्षा की छात्रा की बॉडी, पुलिस जुटी तफ्तीश में

    October 31, 2025
    Latest Posts

    देश के विकास व एकता के लिए सरदार पटेल के आदर्शों से युवा लें प्रेरणा : जयराम महतो

    October 31, 2025

    कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने फिर उठाई RSS पर प्रतिबंध लगाने की मांग

    October 31, 2025

    फर्जी आधार कार्ड बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी : DC मनीष कुमार

    October 31, 2025

    घर के छत पर मिली छठी कक्षा की छात्रा की बॉडी, पुलिस जुटी तफ्तीश में

    October 31, 2025

    झारखंड सचिवालय में प्रशासनिक सुधार, सभी कर्मचारियों के लिए कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य…

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.