Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 May, 2026 ♦ 9:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोहरदगा: चमोली हादसे के पीड़ित परिवारों को मंत्री ने सौंपा 33 लाख का चेक
    झारखंड

    लोहरदगा: चमोली हादसे के पीड़ित परिवारों को मंत्री ने सौंपा 33 लाख का चेक

    Team JoharBy Team JoharJune 28, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लोहरदगा: लोहरदगा नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के चमोली में मारे गए मजदूरों के आश्रित परिवारों को वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू द्वारा 33 लाख रुपए का चेक देकर उनके दर्द को कम करने की कोशिश हुई. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि रोजगार की खोज में हमारे जिले के युवक बाहर चले जाते हैं और इस तरह से प्राकृतिक घटना के शिकार हो जाते हैं. मंत्री ने चमोली हादसे के पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

    इस मौके पर टाना भगत और महिलाएं के लिए भी विशेष कार्यक्रम रखा गया. जेएसएलपीएस की महिलाओं के बीच सरकार की ओर से 3 मिनी ट्रैक्टर के साथ खाद्य बीज का भी वितरण किया गया. वहीं टाना भगतों के बीच कृषि कार्य में तेजी लाने के लिए 9 ट्रैक्टर, हाइड्रॉलिक ट्रेलर और रोटा मशीन के साथ-साथ महामारी को देखते हुए ऑक्सीमिटर भी मुफ्त में दिया गया.

    इस मौके पर मंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई में टाना भगत का अहम योगदान रहा है. किंतु इनका विकास नहीं हो सका. हमारी सरकार किसानों का हित चाहती है. उनकी जीविका पर इसका असर पड़ेगा. उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. वहीं पिछली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार जमीन छीनने का काम कर रही थी. सरकार कृषि कार्य में गति देने का काम कर रही है. ऐसे कार्यक्रमों के जरिये जिलों को करोड़ों रुपए का सहायता देना अच्छी पहल है.

    इस मौके पर चमोली हादसे के पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली. बता दें कि उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूट कर गिरने से झारखंड के 14 मजदूरों की मौत हो गई थी. ये लोग वहां बीआरओ के लिए सड़क निर्माण का काम कर रहे थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष पर लगा आरोप बेबुनियाद
    Next Article दर्दनाक हादसे का शिकार हुए बराती, जीप खाई में गिरी, 9 की मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026
    झारखंड

    झारखंड में मतदाता मैपिंग ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक वोटर जुड़े

    May 30, 2026
    Latest Posts

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026

    झारखंड में मतदाता मैपिंग ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक वोटर जुड़े

    May 30, 2026

    रिम्स के पीजी डॉक्टर सानू सनल बरवार की संदिग्ध मौ’त, कटहल मोड़ के एक घर में मिली लाश

    May 30, 2026

    चिंगारी से मची तबाही : हाईटेंशन तार से सटते ही कंटेनर बना आग का गोला

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.