Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 10:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में 10 आयुष केंद्रों का किया उद्घाटन, बोले- देश में 1.5 लाख हेल्थ और वेलनेस सेंटर खोलने का लक्ष्य
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में 10 आयुष केंद्रों का किया उद्घाटन, बोले- देश में 1.5 लाख हेल्थ और वेलनेस सेंटर खोलने का लक्ष्य

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में योग पुरस्कार प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने 10 आयुष केंद्रों का भी उद्घाटन किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं योग का प्रचार करने वालों का सम्मान करता हूं। योग से सुख और समृद्धि आती है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘देश में फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत के अगले ही दिन आयुष और योग से जुड़े कार्यक्रम में आना एक अद्धभुत संयोग है। आयुष और योग फिट इंडिया मूवमेंट के 2 महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।
    उन्होंने कहा, ‘योग, प्राणायाम और आयुर्वेद इन तीनों का मैं भरपूर उपयोग करता हूं, इन्हीं से मेरी गाड़ी चलती है। आज मुझे योग के साधकों, योग की सेवा करने वालों और दुनिया भरा में योग का प्रचार प्रसार करने वाले साथियों और संगठनों को पुरस्कार देने का मौका मिला है। इनमें देश के साथ साथ इटली और जापान जैसे देशों के लोग और संगठन भी शामिल हैं। पुरस्कार पाने वाले साथियों को मैं बधाई देता हूं।’

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में परंपरा ऐसी बनी है कि बड़े-बड़े नाम जो टीवी पर चमकते हों या जो नेता कहे जाते हों, उन्हीं पर डाक टिकट बनते हैं। आयुर्वेद के लिए खप जाने वाले पर भी डाक टिकट बन सकते हैं क्या? यही तो बदलाव हुआ है हिंदुस्तान में। हमारे पास हजारों वर्षों पुराना लिटरेचर है, वेदों में गंभीर बिमारियों से जुड़ें इलाज की चर्चा है लेकिन दुर्भाग्य से हम अपनी पुरातन रिसर्च को आधुनिकता से जोड़ने में इतने सफल नहीं हो पाए और इसी स्थिति को बीतें पांच वर्षों में हमने इसे लगातार बदलने का प्रयास किया है।

    उन्होंने आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों को लॉन्च करते हुए कहा कि आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी के बाद ‘सोवा- रिग्पा’ आयुष परिवार का छठा सदस्य हो गया है। इस पहल के लिए मैं मंत्री जी और उनके विभाग को बहुत बहुत बधाई देता हूं। आज हरियाणा में आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों को लॉन्च किया गया है, इसके लिए मैं हरियाणा वासियों को बधाई देता हूं। आज आयुष पद्धिति को समृद्ध करने वाली 12 हस्तियों के सम्मान में डाक टिकट भी जारी हुए हैं। ये वो साथी हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों के उपचार में लगा दिया। किसी ने योग को माध्यम बनाया तो किसी ने आयुर्वेद को, किसी ने यूनानी से सेवा की तो किसी ने होम्योपैथी से।

    Aayushman bharat Helth news Narendra modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआरबीआई ने जारी की वर्ष 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट: 71,542 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी, 6801 मामले दर्ज
    Next Article एक्ट्रेस पर्ल पंजाबी ने अपने अपार्टमेंट की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या की

    Related Posts

    देश

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाला : ACB ने पूर्व उत्पाद कमिश्नर अमित प्रकाश को किया अरेस्ट

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.