Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 May, 2026 ♦ 5:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची नगर निगम ने शुरू किया मैरिज रजिस्ट्रेशन, 50 रुपए में आवेदन कर बना सकते हैं सर्टिफिकेट
    झारखंड

    रांची नगर निगम ने शुरू किया मैरिज रजिस्ट्रेशन, 50 रुपए में आवेदन कर बना सकते हैं सर्टिफिकेट

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: अब मात्र 50 रुपए में मैरिज रजिस्ट्रेशन होगा। इसके लिए कोर्ट-कचहरी कहीं का चक्कर नहीं लगाना होगा। पूरी व्यवस्था ऑनलाइन है। यह सुविधा रांची नगर निगम की तरफ से शुरू की गई है। यहां रजिस्ट्रेशन के लिए jharsewa.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद तय जांच प्रक्रिया के बाद मैरिज सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा।

    हालांकि इसमें केवल वही लोग आवेदन कर सकेंगे, जो रांची के रहनेवाले हैं। दूल्हा और दुल्हन में से किसी एक का रांची का होना अनिवार्य है। विवाहित जोड़े में से कोई भी मानसिक असंतुलन का शिकार नहीं होना चाहिए। दूल्हे की उम्र 21 वर्ष और दुल्हन की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

    आवेदन की पूरी प्रक्रिया

    विवाह का प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद आवेदक को एक नंबर दिया जाएगा। यह रेफरेंस नंबर होगा। यह नंबर आवेदन जमा करने के बाद निकली ऑनलाइन स्लिप पर भी मौजूद होगा। आवेदक को स्लिप और आवेदन पत्र का प्रिंट आउट भी निकलवाना होगा। ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड किए गए सभी दस्तावेजों की कॉपी प्रिंट आउट आवेदन के साथ नत्थी करनी होगी। जब नगर निगम का कोई भी कर्मचारी आवेदन का भौतिक सत्यापन करने जाएगा तो इन सभी दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। कार्यालय में सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और यहीं सत्यापन के बाद मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।


    आवेदन के लिए जरूरी हैं ये 7 दस्तावेज

    • दूल्हा और दुल्हनका निवास प्रमाण पत्र
    • दूल्हा और दुल्हनका आयु प्रमाण पत्र
    • दूल्हा और दुल्हन का डिजिटल हस्ताक्षर
    • गवाहों के डिजिटल हस्ताक्षर
    • तीन गवाहों का पासपोर्ट साइज फोटो
    • दूल्हा और दुल्हन का पासपोर्ट साइज फोटो
    • दूल्हा और दुल्हन की एक साथ फोटो


    जुर्माने के ये 2 नियम

    • अगर किसी विवाहित जोड़े ने शादी के एक साल के अंदर विवाह का प्रमाण पत्र नहीं बनवाया तो उनसे पांच रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लिया जाएगा।
    • अगर शादी पर किसी को ऐतराज है तो इसके लिए सात दिन के अंदर लोगों से आपत्ति मांगी जाएगी। आपत्ति दायर करने का शुल्क 500 रुपये रखा गया है।
    ranchi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचीन ने तिब्बत में शुरू की पहली बुलेट ट्रेन, अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा के करीब है ये रेलवे लाइन
    Next Article ट्रेन से सफर कर रही महिला को हुई प्रसव पीड़ा, न आया डॉक्टर और न ही एम्बुलेंस, बच्चे की मौत

    Related Posts

    चतरा

    चतरा में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का वार, 7 किलो अफीम और 78 किलो डोडा जब्त

    May 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, कबाड़ी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार

    May 25, 2026
    खूंटी

    बकरीद को लेकर खूंटी पुलिस अलर्ट मोड़ में, चप्पे-चप्पे पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    May 25, 2026
    Latest Posts

    चतरा में नशे के नेटवर्क पर पुलिस का वार, 7 किलो अफीम और 78 किलो डोडा जब्त

    May 25, 2026

    रांची में एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, कबाड़ी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार

    May 25, 2026

    बकरीद को लेकर खूंटी पुलिस अलर्ट मोड़ में, चप्पे-चप्पे पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    May 25, 2026

    ड्रग केस में सूर्याकांत मुंडा दोषी करार, अब सजा पर टिकी नजर

    May 25, 2026

    धनबाद में गर्मी से राहत की पहल, ट्रैफिक सिग्नलों और व्यस्त सड़कों पर लगाए गए छायादार शेड

    May 25, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.