Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 6:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सावधान! बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर अब देना होगा 5 हजार, शराब पीकर चलाने पर भरना होगा 10 हजार तक जुर्माना, पढें पूरी रिपोर्ट …
    जोहार ब्रेकिंग

    सावधान! बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर अब देना होगा 5 हजार, शराब पीकर चलाने पर भरना होगा 10 हजार तक जुर्माना, पढें पूरी रिपोर्ट …

    Team JoharBy Team JoharAugust 29, 2019Updated:August 29, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Special

    रांची। अगर आप लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं और ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखते हैं, तो होशियार हो जाएं। वजह है नया मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019। सरकार ने मोटर वाहन संशोधन कानून 2019 के 63 प्रावधानों को अधिसूचित किया है। इसमें यातायात के नियमों के उल्लंघन को लेकर अधिक जुर्माना लगाने का प्रावधान शामिल है। 1 सितंबर 2019 से इस नियम को लागू कर दिया जायेगा।

    नए कानून में बिना लाइसेंस के वाहनों के अनधिकृत उपयोग के लिए 1,000 रुपये तक के जुर्माने को बढ़ाकर 5000 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने को लेकर जुर्माना 500 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये किया गया है। नए नियमों में शराब पीकर गाड़ी चलाने को लेकर पहले अपराध के लिए 6 महीने की जेल या 10,000 रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। जबकि दूसरी बार के अपराध के लिए दो साल तक जेल और 15,000 रुपये के जुर्माना का प्रावधान किया गया है।

    • फ़ाइल फोटो

    इधर, ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बातचीत में कहा कि ट्रैफिक के ऑफिसर को इससे संबंधित जानकारी दी गयी है। मशीन को भी अपडेट किया जा रहा है। पूरे जिले में नियम का सख्ती से पालन किया जाएगा।

    • अपराध जुर्माना पहले जुर्माना अब
    • बिना हेलमेट 100 1000 (तीन माह के लिए डीएल निलंबित)
    • बिना सीट बेल्ट 100 1000
    • बिना डीएल 500 5000 (तीन माह तक की सजा)
    • मोबाइल से बात पर 1000 5000
    • शराब के नशे में 2000 10,000
    • ओवर स्पीड 400 2000
    • बिना परमिट 5000 10,000
    • बिना बीमा 1000 2000
    • तेज रफ्तार 1000 2000
    • खतरनाक ड्राइविंग 1000 5000
    • दो सवारी से ज्यादा 100 2000
    • बिना गाड़ी कागजात 5000 10000
    • इमरजेंसी वाहनों को
    • रास्ता नहीं देने पर – 10000
    • प्रदूषण फैलाने पर 1000 से 10000
    • ओवर लोडिंग पर 4000 से 20000
    • हास्पिटल के पास हार्न बजाने पर 1000
    • टैक्ट्रर-ट्राली पर रेट्रो टेप नहीं होना 2500 5000
    ranchi Traffic police traffic rules
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, मेदांता में भर्ती, पुलिस तफ्तीश में जुटी
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्‍य न्‍यायाधीश प्रशांत कुमार का निधन

    Related Posts

    जमशेदपुर

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025
    खूंटी

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025
    गुमला

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025
    Latest Posts

    सार्वजनिक स्थान पर थूकने या सिगरेट पीने पर लगेगा हर्जाना, उड़न दस्ते से होगी सख्त कार्रवाई…

    June 16, 2025

    विकास के लिए समर्पित है मोदी सरकार : काशीनाथ महतो

    June 16, 2025

    धान व्यापारी लूटपाट मामले में दो को पुलिस ने दबोचा

    June 16, 2025

    बलिदान दिवस पर राज्य के नवनिर्माण की हुंकार भरेगी आजसू : प्रवीण प्रभाकर

    June 16, 2025

    1 जुलाई से बिना आधार लिंक के नहीं मिलेंगे तत्काल टिकट, जानें क्या है नया नियम

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.