Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 3:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»विदेश : माली की सेना ने प्रधानमंत्री और अंतरिम राष्ट्रपति को किया रिहा, समाधान के लिए मध्यस्थ मौजूद
    विदेश

    विदेश : माली की सेना ने प्रधानमंत्री और अंतरिम राष्ट्रपति को किया रिहा, समाधान के लिए मध्यस्थ मौजूद

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    माली की सेना ने प्रधानमंत्री और अंतरिम राष्ट्रपति को अपनी हिरासत से रिहा कर दिया है। शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मेजर बाबा सिस्से ने बताया कि राष्ट्रपति बाह नदाव और प्रधानमंत्री मैक्टर ओउने को बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की उपस्थिति में इस्तीफा देने के बाद रिहा किया गया।

    पश्चिम देश में राजनीतिक संकट का समाधान कराने के लिए मध्यस्थ मौजूद हैं। वहीं, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुधवार को बंद कमरे में हुई बैठक के बाद संकेत दिया कि दबाव में इस्तीफा लिया गया है। सुरक्षा परिषद ने मांग की कि तत्काल अंतरिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में असैन्य सरकार बहाल की जाए और सेना को अपने बैरकों में लौटना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र, अफ्रीकी संघ और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों और यहां तक कि अमेरिका ने भी माली की सेना से अंतरिम सरकार के नेताओं को रिहा करने की मांग की थी।

    नदाव और ओउने को सोमवार को अंतरिम सरकार के अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी नए मंत्रिमंडल में दो अहम सैनिकों को शामिल नहीं करने के घंटों बाद की गई थी। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पदच्युत करने के बाद कर्नल असिमी गोइता का फिर से देश की सत्ता पर कब्जा हो गया हैं। गोइता ने वर्ष 2020 में माली में हुए तख्ता पलट का नेतृत्व किया था और पिछले साल सितंबर से ही देश के उप राष्ट्रपति पद पर काबिज हैं।

    मध्यस्थता में शामिल पश्चिमी अफ्रीकी राजनयिक ने पहचान गोपनीय रखते हुए बताया कि गोइता ने सत्ता हस्तांतरण प्रक्रिया का नेतृत्व करने की इच्छा जताई है। गोइता के विशेष सलाहकार सिस्से ने बुधवार रात को बताया था कि दोनों नेताओं को सुरक्षा कारणों से रिहा किया जाएग। उन्होंने माली सरकार के मुखिया को गिरफ्तार करने की वजह बताते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने उप राष्ट्रपति से रक्षा और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी छिपाई गई और नई सरकार के गठन में गोइता से परामर्श नहीं कर सत्ता हस्तांतरण के घोषणापत्र का उल्लंघन किया गया।

    Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : चक्रवाती तूफान “यास” के असर से झारखंड में भारी बारिश, नदियां लबालब, अलर्ट जारी
    Next Article कार्तिक आर्यन के करियर पर लगा ‘ग्रहण’! करण के बाद शाहरुख खान की बैनर रेड चिलीज से भी ‘छुट्टी’

    Related Posts

    विदेश

    इजरायली हवाई हमले में ईरानी सेना के चीफ ऑफ स्टाफ अली शादमानी मा’रे गए

    June 17, 2025
    विदेश

    कनाडा पहुंचे PM मोदी, ट्रंप ने बीच में छोड़ा G7 सम्मेलन

    June 17, 2025
    विदेश

    तेहरान में भारतीयों के लिए चेतावनी, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    June 17, 2025
    Latest Posts

    बोलेरो और बाइक की टक्कर, एक युवक की मौ’त, एक घायल

    June 17, 2025

    होटल में हथियार के साथ हंगामा करने पहुंचे 6 युवक गिरफ्तार, पिस्तौल हुआ बरामद…

    June 17, 2025

    कोयला लदा ट्रक पलटा, चालक समेत कई घायल, मची अफरा-तफरी…

    June 17, 2025

    बीजेपी विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025

    June 17, 2025

    राज्यपाल से मिले वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, 16th Finance Commission की कॉपी सौंपी

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.