Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 May, 2026 ♦ 2:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»1 करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम के नाम पर मांगी गयी रंगदारी, पूर्व बीडीओ राहुल में मांगा 5 लाख
    झारखंड

    1 करोड़ के इनामी नक्सली पतिराम के नाम पर मांगी गयी रंगदारी, पूर्व बीडीओ राहुल में मांगा 5 लाख

    Team JoharBy Team JoharMay 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। तमाड़ के पूर्व बीडीओ राहुल कुमार से माओवादी संगठन के एरिया कमांडर पतिराम मांझी के नाम पर पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगी है। इस संबंध में राहुल कुमार ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार राहुल कुमार ने पुलिस को बताया है कि सात मई शुक्रवार की सुबह 9.53 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर 70292…75 से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को माओवादी संगठन का एरिया कमांडर पतिराम मांझी बताया। उसने राहुल कुमार को कहा कि बीडीओ तमाड़ बोल रहे है। इसपर राहुल कुमार ने उसे कहा कि अब उनका स्थानांतरण हो चुका है। फोन करने वाले पतिराम मांझी ने कहा कि उसे पता है। उसके संगठन को पैसे की आवश्यकता है। इसलिए उसने राहुल कुमार को कहा कि पांच लाख रुपए देने होंगे। राहुल कुमार ने फोन करने वाले को कहा कि वे पैसे नहीं दे सकते है। दर्ज प्राथमिकी में राहुल कुमार ने बताया है कि उनका पूरा परिवार इस फोन कॉल आने के बाद से डरा हुआ है। पुलिस को राहुल कुमार ने लिखकर दिया है कि फोन कॉल आने के बाद से वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। उन्होने पुलिस को यह भी लिख कर दिया है कि फोन करने वाले लोगो द्वारा उनके परिवार को भी क्षति पहुंचाई जा सकती है। इधर लालपुर थाना की पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद फोन करने वाले व्यक्ति का पता लगा रही है। हालांकि इस मामले में अबतक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 66 डीएसपी का तबादला, यहाँ देखे पूरी लिस्ट
    Next Article 27 मई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; ISI कनेक्शन की जांच

    May 30, 2026
    क्राइम

    पलामू में पारा शिक्षक की मौत पर बवाल, दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेराव

    May 30, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ : गिद्दी सी परियोजना में सीबीआई की दबिश, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

    May 30, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली में बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार; ISI कनेक्शन की जांच

    May 30, 2026

    पलामू में पारा शिक्षक की मौत पर बवाल, दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेराव

    May 30, 2026

    रामगढ़ : गिद्दी सी परियोजना में सीबीआई की दबिश, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

    May 30, 2026

    डोरंडा में पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, कई इलाकों में बत्ती गुल

    May 30, 2026

    वैभव सूर्यवंशी बनेंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने किया बड़ा ऐलान

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.