Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 1:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गढ़वाः महीनों से धान की बिक्री न होने से किसान मायूस, खुले आसमान के बीच सड़ता रहा
    झारखंड

    गढ़वाः महीनों से धान की बिक्री न होने से किसान मायूस, खुले आसमान के बीच सड़ता रहा

    Team JoharBy Team JoharMay 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गढ़वा। दो महीनों से धान की बिक्री का इंतजार कर रहे किसानों के सारे सपने तब टूट गए हैं। अब उनका धान नहीं खरीदा गया। पिछले हफ्ते हुई बारिश में किसानों की बची-खुची उम्मीदें भी बह गईं। नगर उंटारी प्रखण्ड के क्रय केंद्र का ये पूरा मामला है।

    बताते चलें कि कई गांव के किसानों को 10 से 18 मार्च के बीच सरकार की क्रय एजेंसी एफसीआई ने धान लेकर क्रय केंद्र पर आने का मैसेज दिया था, जिसके बाद किसान झट से धान के साथ क्रय केंद्र पहुंच गए. दो महीने तक वो क्रय केंद्र के बाहर अपने धान की रखवाली करते रहे, लेकिन उनका धान नहीं खरीदा गया।
    खुले आसमान में रखा किसानों का धान भीग गया। जमीन से सटे धान के छल्ले भी पानी में डूब गए। किसानों का धान सड़ गया। इस धान को कौड़ी के भाव भी कोई लेने को तैयार नहीं है। इसके पहले भी ऐसी ही शिकायत कांडी प्रखंड से भी सामने आयी थी।

    किसान फसल उगाने के लिए हर वर्ष कर्ज लेते है, जिसे फसल की बिक्री के बाद लौटाते हैं। इस साल गढ़वा जिले में धान की फसल अच्छी हुई थी। किसानों के चेहरे खिल गए थे। वो बेटी की शादी से लेकर कई आवश्यक कार्यों को पूरा करने के सपने देख रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके सारे सपने यूं इस तरह बिखर जाएंगे।

    नगर उंटारी प्रखंड के किसान इंडेश्वर चतुर्वेदी, आजम अंसारी, प्रदीप बैठा, जयप्रकाश गुप्ता समेत दो दर्जन से ज्यादा किसानों ने डीसी को पत्र लिखकर अपने नुकसान की जानकारी दी है। साथ ही कहा कि क्रय केंद्र पर उनके बजाय बिचौलियों और अमीर लोगों के धान खरीदे जा रहे थे। किसानों ने डीसी से दोषी लोगों पर कार्रवाई करने और बर्बाद हुए किसानों के धान को सरकारी दर पर खरीदने की मांग की।

    दूसरी ओर नगर उंटारी बिक्री केंद्र के दो गोदाम मैनेजर में से एक उपेंद्र आनंद ने कहा कि जब किसानों का धन मंगवाया गया था, उस समय दोनों गोदाम मैनेजर कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। नेगेटिव होकर काम पर लौटे तो 30 अप्रैल से धान क्रय बंद करने का आदेश आ गया। अभी तक धन क्रय करने का आदेश नहीं आया था। इस कारण किसानों का धान नहीं खरीदा जा सका।

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची: बीआईटी ओपी इलाके में शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article लातेहार: कोरोना की चेन तोड़ने का प्रयास तेज, कमिश्नर ने किया अंतर्राज्यीय सीमा का निरीक्षण

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जंगल में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के श’व, लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे दोनों

    August 6, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्राद्धकर्म तक नेमरा में रहेंगे

    August 6, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा MP-MLA कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गांधी, मिली जमानत

    August 6, 2025
    Latest Posts

    जंगल में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के श’व, लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे दोनों

    August 6, 2025

    बिहार में बाढ़ का खतरा : गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    August 6, 2025

    पटना AIIMS में डॉक्टरों की हड़ताल 10 दिनों के लिए स्थगित

    August 6, 2025

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन श्राद्धकर्म तक नेमरा में रहेंगे

    August 6, 2025

    दीवार गिरने से पांच बच्चे मलबे में दबे, दो की हालत नाजुक

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.