Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 May, 2026 ♦ 10:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को सरेआम धमकी देने वाला डॉक्टर ओपी आनंद गिरफ्तार
    झारखंड

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को सरेआम धमकी देने वाला डॉक्टर ओपी आनंद गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMay 24, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    जमशेदपुर। आखिरकार झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री को भला-बुरा कहनेवाले डाॅक्टर आेपी आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार शाम उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस गम्हरिया थाने ले गइ। वहां उनसे पूछताछ की गइ। उसके बाद सरायकेला ले जाया गया। डाॅक्टर आनंद 111 सेव लाईफ अस्पताल के संचालक हैं।

    इस पूरे प्रकरण में बीते एक सप्ताह से पल- पल बदलते घटनाक्रम के बीच अस्पताल के प्रबंधक डॉ ओपी आनंद विवादों में घिरते चले जा रहे हैं। अस्पताल सूत्रों का कहना था डॉक्टर ओपी आनंद शहर छोड़ने की तैयारी में जुट गए हैं। वे बीते गुरुवार को भी जांच टीम के समक्ष पेश नहीं हुए थे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनके वकील से मुलाकात के लिए जाने की बात कही गई थी। कुल मिलाकर ये तय माना जा रहा है कि 111 सेव लाइफ अस्पताल को प्रशासन द्वारा सील किया जा सकता है। डॉ आनंद की गिरफ्तारी के कयास भी लग रहे थे। रविवार को कयासों पर विराम लग गया।

    बीते शनिवार यानी २२ मइ को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के मौखिक आदेश के बाद जब सरायकेला जिले के प्रभारी सीएस तीन सदस्यों के साथ जांच करने 111 सेव लाइफ अस्पताल पहुंचे थे तो अस्पताल के प्रबंधक डॉ ओपी आनंद ने जांच कमेटी को जांच में सहयोग नहीं किया था। साथ ही एक बयान में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को अपशब्द कहे थे। जिसपर संज्ञान लेते हुए जिले के एसपी ने प्रभारी सिविल सर्जन के बयान के आधार पर आरआईटी थाना पुलिस द्वारा डॉ आनंद के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई थी। जिले के उपायुक्त ने भी इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एडीसी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम से 72 घंटों के भीतर अस्पताल प्रबंधन और प्रबंधक के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट तलब किया था।

    डाक्टर ओपी आंनद को पुलिस ने उनके घर से रविवार के रात 8 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आनन- फानन में गिरफ्तारी की कार्रवाइ करते हुए डाॅक्टर आंनद को लेकर चली गइ। इस बीच थोडी देर के लिए गम्हरिया थाने में रखा गया। सरायकेला में डाॅक्टर को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो एवं आर आरआइटी थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आदित्यपुर मार्ग संख्या 4 स्थित आवास से डाॅक्टर को गिरफ्तार किया। सरायकेला थाना में रखने के बाद डाॅक्टर की मेडिकल जांच भी करायी जाएगी। उसके उपरांत उनको जेल भेजा जाएगा। बताया जाता है कि पुलिस की यह कार्रवाई आनन- फानन में की गइ। मामला हाई प्रोफाईल होने के कारण रात का समय चुना गया ताकि क्षेत्र में किसी तरह का विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।

    डॉक्टर ओपी आनंद ने बताया कि मुझे किस आरोप में गिरफ्तार किया गया है इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई । मुझे घर से गम्हरिया एवं आदित्य थाना प्रभारी के द्वारा जबरन उठाकर ले आया गया। मेरे सीने में दर्द है और मुझे काफी घबराहट हो रही है। मुझे मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत है।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article24 मई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article 25 मई का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026

    झारखंड में मतदाता मैपिंग ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक वोटर जुड़े

    May 30, 2026

    रिम्स के पीजी डॉक्टर सानू सनल बरवार की संदिग्ध मौ’त, कटहल मोड़ के एक घर में मिली लाश

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.