Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2026 ♦ 1:30 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गया से जमशेदपुर जा रहे आंध्र प्रदेश के इंजीनियर की ट्रेन में मौत, पत्नी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव
    झारखंड

    गया से जमशेदपुर जा रहे आंध्र प्रदेश के इंजीनियर की ट्रेन में मौत, पत्नी का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन में नई दिल्ली से चलकर पूरी जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में एक यात्री मृत पाया गया जिसे टाटानगर रेल थाना की पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर शव गृह में रखा है। वहीं, व्यक्ति की पत्नी को प्लेटफॉर्म में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है। रेल थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनका एक बेटा है जिसे सुरक्षित रखा गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

    जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय मृतक का नाम श्रीनिवास है जो अमलापुरम जिला राजमंडरी का रहने वाला एक आर्किटेक इंजीनियर था वो अपनी पत्नी विजया और 10 वर्षीय बेटे के साथ गया से टाटानगर के लिए पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ट्रेन पर सफर कर रहा था। रास्ते में अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और ट्रेन में ही उसकी मौत हो गई।

    टाटानगर रेलवे स्टेशन में श्रीनिवास की पत्नी और उसके बेटे की कोरोना जांच की गयी. जांच रिपोर्ट में पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जबकि बेटे की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। रेल थाना की पुलिस मृतक की पत्नी को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में ठहराया है, जबकि उसके बेटे को अपनी निगरानी में रखा है। श्रीनिवास को 19 अप्रैल सोमवार की सुबह टाटा से अर्नाकुलम एक्सप्रेस से राजमुंडरी जाना था।

    श्रीनिवास की पत्नी और बेटा हिंदी भाषा बोलने में असमर्थ हैं, वो आंध्रभाषा बोल और समझ पा रहे थे, जिससे रेल थाना की पुलिस और रेल अधिकारियों को काफी परेशानी हुई. एक तेलुगू सिविल डिफेंस वालंटियर डीए राव की हिंदी ट्रांसलेशन कर जीआरपी को पंचनामा तैयार करने में मदद की गई है। टाटानगर रेल थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है वो राजमुंडरी से टाटानगर आ रहे हैं।

    Crime news Jhakrhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगढ़वा : कोरोना मरीज ने अस्पताल में की आत्महत्या
    Next Article रांची : कुएं में गिरा हाथी, रेस्क्यू टीम कर रही निकालने की कोशिश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026

    जमशेदपुर के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध मौ’त, बाथरूम में मिला शव

    May 30, 2026

    कर्ज और ब्याज की लड़ाई में गई पारा शिक्षक की जान, साथी टीचर गिरफ्तार

    May 30, 2026

    झारखंड में मतदाता मैपिंग ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में 5 लाख से अधिक वोटर जुड़े

    May 30, 2026

    रिम्स के पीजी डॉक्टर सानू सनल बरवार की संदिग्ध मौ’त, कटहल मोड़ के एक घर में मिली लाश

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.