Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Aug, 2025 ♦ 6:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अफीम तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसपी की सूचना पर 4 क्विंटल डोडा बरामद
    झारखंड

    अफीम तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसपी की सूचना पर 4 क्विंटल डोडा बरामद

    Team JoharBy Team JoharApril 3, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • चतरा एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ की टीम ने लुटु गांव में की कार्रवाई
    • जंगल का लाभ उठाकर तस्कर मौके से हुए फरार
    • थाना प्रभारी चला रहे फरार तस्करों की गिरफ्तारी को ले अभियान
    • 27 प्लास्टिक बोरो में बंद कर तस्कर बना रहे थे तस्करी की योजना

    चतरा : सदर थाना पुलिस ने इलाके में सक्रिय अफीम तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ऋषव झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के लूटु गांव में छापा मारकर करीब 4 क्विंटल अफीम का डोडा बरामद किया है। 27 अलग-अलग छोटे-बड़े प्लास्टिक के बोरो में बंद कर तस्कर डोडा की तस्करी की योजना बना रहे थे। हालांकि छापामारी अभियान के दौरान मौके पर मौजूद सभी तस्कर जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव के गोपाल गंझू, भाकुर गंझू और चैता गंझु के घर में तस्करी के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर डोडा का भंडारण किया गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ की सैट और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर गांव में छापा मारा गया। छापामारी अभियान के दौरान ही तीनों तस्करों के घरों से 27 अलग-अलग बोरों में पैक अफीम का डोडा बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि फरार तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी के द्वारा छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। तस्करों को इलाके में किसी भी सूरत में पांव पसारने की इजाजत नहीं दी जाएगी, अभियान निरंतर जारी रहेगा। अभियान में थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक लव कुमार के अलावे सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमधुपुर उपचुनाव में 40 कंपनी जिला बल के जवान पांच दिनों तक रहेंगे तैनात
    Next Article जमशेदपुरः आभूषणों की चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : बीजेपी ऑफिस के सामने गाड़ी ने रौंदा बाइक सवार को, दो लोगों के म’रने की सूचना

    August 10, 2025
    जामताड़ा

    फाइलेरिया उन्मूलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ झारखंड का संकल्प है : डॉ इरफ़ान अंसारी

    August 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    समाज की शर्मिंदगी से परेशान फिरोज ने लगाई फां’सी, 24 घंटे पूर्व निकला था जेल से

    August 10, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : बीजेपी ऑफिस के सामने गाड़ी ने रौंदा बाइक सवार को, दो लोगों के म’रने की सूचना

    August 10, 2025

    राजस्व महाभियान में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण : अपर मुख्य सचिव

    August 10, 2025

    डिप्टी सीएम का तेजस्वी पर पलटवार, बोले- जंगलराज के युवराज दूसरों को कर रहे बदनाम

    August 10, 2025

    फाइलेरिया उन्मूलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ झारखंड का संकल्प है : डॉ इरफ़ान अंसारी

    August 10, 2025

    समाज की शर्मिंदगी से परेशान फिरोज ने लगाई फां’सी, 24 घंटे पूर्व निकला था जेल से

    August 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.