Joharlive Team
पलामूः जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डाली में एक 16 वर्षीय किशोरी ने खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किशोरी से उसकी बहन की कहासुनी हो गई थी। इससे खफा होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के वक्त घरवाले कहीं बाहर गए हुए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भगेडन सिंह की 16 वर्षीय पुत्री कविता सिंह ने बुधवार शाम को अपने ही घर में आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। परिवार के लोग जंगल में महुआ चुनने के लिए गए हुए थे। कविता घर पर अकेली थी। इससे पहले उसका उसकी बहन से विवाद हो गया था। शाम को परिजन घर लौटे तो कविता ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में डाली पंचायत के मुखिया अमित जायसवाल ने बताया कि बहन के साथ कहासुनी के बाद कविता ने खुदकुशी की है। वह कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा थी।
घटना की सूचना पर छत्तरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर पीएमसीएच भेजा. थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने आस पास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
पलामू: बहन से कहासुनी पर किशोरी ने कर ली खुदकुशी, घरवाले गए थे बाहर
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

