Joharlive Team
पटना: दानापुर में एसटीएफ ने गुप्त सूचना के आधार पर गजाधरचक स्थित सर्विस सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बिहार और झारखंड के नक्सलियों को आग्नेयास्त्र और विस्फोटक आपूर्ति करने वाले नक्सली गौतम सिंह उर्फ प्रेम राज, उसके भाई राकेश सिंह और मो. बारूद्दीन को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार गौतम के पास से 4 डेटोनेटर, सुरक्षा पिन, लीवर हैंड ग्रेनेड, दो सुरक्षा फ्यूज, एक प्रीश्चोर स्विच, दो हैंड ग्रेनेड और तीन रॉकेट लांचर बनाने के नक्शे समेत कई उपकरण बरामद किए हैं। एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार गौतम सिंह उर्फ प्रेम राज की निशानदेही पर मछुआ टोली से मो. बारूद्दीन और गजाधरचक से राकेश सिंह को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि जहानाबाद जिले के करौना ओपी के बिस्तौल गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। यहां से दो कुख्यात नक्सली परशुराम सिंह, बिस्तौल निवासी और रामजीचक निवासी संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार परशुराम सिह और संजय सिंह की निशानदेही पर दानापुर थाने के गजाधरचक स्थित सर्विस सेंटर में छापेमारी की गई है। साथ ही गिरफ्तार परशुराम सिंह के पुत्र गौतम सिंह को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार गौतम करौना ओपी के बिस्तौल गांव का मूल निवासी है. फिलहाल थाने के गजाधरचक में किराये के मकान में लेकर बाइक और चार पहिया वाहन का सर्विस सेंटर चलाता था। सर्विस सेंटर के आड़ में पिछले तीन-चार वर्षों से नक्सलियों को आग्नेयास्त्र और विस्फोटक सामान को बिहार और झारखंड के नक्सलियों को आपूर्ति करता था। गिरफ्तार परशुराम सिंह, संजय सिंह और गौतम सिंह कुख्यात नक्सली लीडर अरविंद सिंह उर्फ देव कुमार सिंह के पोलित ब्यूरो सदस्य का सहयोग कर रहे थे।
एएसपी विनीत कुमार ने बताया कि एसटीएफ की विशेष टीम ने गजाधरचक स्थित सर्विस सेंटर में छापेमारी कर नक्सली गौतम सिंह का गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गौतम सिंह के निशानदेही पर मछुआ टोली से मो. बारूद्दीन को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा का कहना है कि एसटीएफ की विशेष टीम ने गजाधरचक से प्रेमराज उर्फ गौतम सिंह को आग्नेयास्त्र और विस्फोट सामग्री के साथ गिरफ्तार कर थाने के हवाले किया है।
झारखंड के नक्सलियों को विस्फोटक आपूर्ति करने वाले गिरफ्तार, दानापुर में एसटीएफ ने की कार्रवाई
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleपलामू: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक घायल
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

