Joharlive Team
पलामू। छत्तरपुर-जपला रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। बता दें कि दोनों मोटरसाइकिल पर थे और अचानक मोटरसाइकिल का बैलेंस बिगड़ा और वो दीवार से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया है। घायल को मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को छत्तरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस के मुताबिक छत्तरपुर नगर पंचायत क्षेत्र के बारा गांव निवासी गुडंन भुइंया (22), सुजीत भुइंया (19) और पिंटू भुइंया साथियों के साथ बुधवार देर रात मोटरसाइकिल से जपला रोड की ओर जा रहे था, उषा पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे दीवार में टकराने से यह हादसा हुआ है।
इस सबंध थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार राय ने बताया कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में गुडन भुइंया की मौत घटनास्थल पर हो गई, जबकि दो घायल हुए थे। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया. परिजनों के मुताबिक सुजीत भुइंया की मौत रास्ते में हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है।
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleरांची के बेड़ो में करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

