Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

 रांची के चर्चित मिथलेश हत्याकांड में दो मुख्य आरोपि अरविंद जायसवाल उर्फ विक्की और पिंटू पासवान ने किया आत्मसमर्पण

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

जोहार लाइव ब्यूरो 

राजधानी रांची के बहुचर्चित मिथलेश हत्याकांड में दो मुख्य आरोपियों ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है. आत्मसमर्पण करने वालों में अरविंद जायसवाल उर्फ विक्की और पिंटू पासवान शामिल हैं. दोनों ने आज न्यायालय में सरेंडर किया.

मिली जानकारी के अनुसार, सुखदेव नगर थाना कांड संख्या 367/2026 के मुख्य आरोपी अरविंद जायसवाल उर्फ विक्की और पिंटू पासवान ने न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया. इसके बाद न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा, बिरसा मुंडा जेल, होटवार (रांची) भेज दिया गया. दोनों आरोपियों के आत्मसमर्पण के बाद अब इस चर्चित हत्याकांड की जांच और आगे की न्यायिक प्रक्रिया पर नजर रहेगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

क्या है पूरा मामला

18-19 नवंबर की दरम्यानी रात इंद्रपुरी रोड नंबर-1 में मिथिलेश कुमार को उनके घर के पास सिर में गोली मार दी गई थी, गंभीर हालत में उन्हें रिम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी रांची के निर्देश पर सिटी एसपी ने एएसपी कोतवाली निखिल राय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जानकारी और अन्य स्रोतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की. इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया.

कोतवाली एएसपी निखिल राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में धुर्वा निवासी अभिषेक कुमार उर्फ लल्लू भी शामिल है. एएसपी के अनुसार, इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था. घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

Also Read : संविधान दिवस पर रांची में कांग्रेस का संविधान मार्च, के. राजू और केशव महतो कमलेश ने केंद्र पर जमकर साधा निशाना

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
joharlive Network
मुस्कान चौधरी जोहारलाइव में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं. इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साल 2022 में पत्रकारिता में स्नातक और साल 2025 में इग्नू (IGNOU) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की. इसके बाद कोहरामलाइव, आस्था मीडिया प्रकाशन और दैनिक जागरण iNext में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है. इनकी रुचि सिनेमा, सम-सामयिक विषयों में अधिक है. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More