रांची. झारखंड मंत्रिपरिषद् की अगली बैठक 1 दिसंबर 2026 (मंगलवार) को होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक का आयोजन दोपहर 3 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन), रांची स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में किया जाएगा. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से बैठक की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है.
मंत्रिपरिषद् की इस बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से तैयार किए गए प्रस्तावों को मंजूरी के लिए पेश किया जा सकता है. इनमें राज्य के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय मामलों से जुड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं. हालांकि, फिलहाल सरकार की ओर से बैठक का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है.
मंत्रिपरिषद् की बैठक में लिए जाने वाले फैसलों पर राज्य के विभिन्न विभागों और आम लोगों की नजर रहेगी. बैठक के बाद सरकार की ओर से स्वीकृत प्रस्तावों और निर्णयों की जानकारी साझा किए जाने की उम्मीद है.
Also Read : धनबाद रिंग रोड मुआवजा घोटाला: 15 करोड़ रुपये के कथित गबन में जयनिवास पांडेय गिरफ्तार


No comments yet. Be the first to comment!