Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

खनिज संपदा से समृद्ध झारखंड को अपने विकास के लिए केंद्र पर निर्भर क्यों रहना पड़े : कल्पना सोरेन

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

रांची : गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने खनिज संपदा पर राज्यों के कराधान अधिकार और केंद्र सरकार के MMDR संशोधन 2026 को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि यह बहस केवल झारखंड को खनिजों पर कितना कर लगाने का अधिकार है, इस तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों के भविष्य, संवैधानिक अधिकारों और देश की संघीय व्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है.

उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि जिस धरती से देश की समृद्धि होती है, वहां के लोगों का उस समृद्धि में कितना अधिकार है. देश के विकास के लिए अपनी जमीन, घर, जल, जंगल और आजीविका छोड़ने वाले लोगों को अपने अधिकार पाने के लिए आखिर कितना संघर्ष करना पड़ेगा.

कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड जैसे आदिवासी बहुल और खनिज संपदा से समृद्ध राज्य को अपने विकास के लिए संसाधन जुटाने पड़ते हैं, लेकिन वित्तीय अधिकारों को सीमित कर केंद्र के अधीन किया जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राज्य को विकास के लिए केंद्र सरकार के इशारों पर निर्भर रहना पड़ेगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

संघर्ष और बलिदान से मिला है झारखंड

कल्पना सोरेन ने झारखंड के ऐतिहासिक संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह धरती बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, नीलांबर-पीतांबर, शेख भिखारी, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव और तेलंगा खड़िया जैसे वीरों के संघर्ष की धरती है. यह दिशोम गुरु के नेतृत्व में दशकों तक चले झारखंड आंदोलन की भूमि है.

उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासियों एवं मूलवासियों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन हुआ था. झारखंड राज्य किसी की भीख से नहीं मिला, बल्कि इसके पीछे लंबा संघर्ष, त्याग और बलिदान है. पूर्वजों ने ऐसी व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जहां स्थानीय लोगों के संसाधनों पर दूसरों का नियंत्रण था और उन्हें अपने अधिकारों से वंचित रखा जाता था.

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में यदि खनिज संपदा से जुड़े वित्तीय अधिकारों को सीमित किया जा रहा है, तो यह गंभीर विषय है और सभी को इस पर चिंता करनी चाहिए.

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र के संशोधन पर सवाल

कल्पना सोरेन ने 25 जुलाई 2024 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ के फैसले का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इस फैसले में स्पष्ट किया गया कि खनिजयुक्त भूमि भी भूमि है और संविधान की सातवीं अनुसूची की राज्य सूची की प्रविष्टि 49 के तहत राज्यों को ऐसी भूमि पर कर लगाने का अधिकार प्राप्त है.

उन्होंने कहा कि झारखंड ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप अपने वैधानिक अधिकारों के लिए खनिज उपकर कानून बनाया, लेकिन केंद्र सरकार ने MMDR संशोधन 2026 के जरिए खनिज अधिकारों के साथ-साथ खनिजयुक्त भूमि पर कर और उपकर लगाने की राज्य की शक्ति को केंद्र द्वारा निर्धारित शर्तों के अधीन कर दिया.

इस पर उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार ने ऐसा क्यों किया, क्या संशोधन से पहले राज्य सरकारों से परामर्श किया गया और क्या इसके संवैधानिक परिणामों का परीक्षण हुआ. संसद के सामने खनिज उत्पादक राज्यों की वित्तीय स्थिति पर पड़ने वाले प्रभावों को स्पष्ट किया गया या नहीं, इस पर भी उन्होंने जवाब मांगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

खनन का नुकसान झारखंड उठाता है, अधिकार सीमित क्यों?

कल्पना सोरेन ने कहा कि खनन के कारण होने वाली बीमारियां, विस्थापन और आजीविका का नुकसान स्थानीय लोगों को सहना पड़ता है. प्रभावित लोगों के लिए संसाधन जुटाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है, लेकिन जब राज्य अपने संसाधन जुटाने का प्रयास करता है तो उसके अधिकार सीमित कर दिए जाते हैं.

उन्होंने कोयला कंपनियों के पास झारखंड की लगभग 42 हजार एकड़ वनभूमि, 95 हजार एकड़ रैयती भूमि और 66 हजार एकड़ सरकारी गैर-वनभूमि होने का दावा किया. उनके मुताबिक, कुल दो लाख एकड़ से अधिक जमीन कोयला कंपनियों के पास है. उन्होंने इन जमीनों का सामाजिक और आर्थिक मूल्यांकन कराने की जरूरत बताई, ताकि पता चल सके कि कितने परिवारों को उचित मुआवजा मिला, कितने विस्थापित परिवारों को रोजगार दिया गया और कितनों का समुचित पुनर्वास हुआ.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और राजस्व बढ़ाने का प्रयास किया है. इस अवधि में खनिज उत्पादन में लगभग 35 प्रतिशत और कुल राजस्व में 285 प्रतिशत वृद्धि होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि विकास की चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य के अपने राजस्व स्रोतों को मजबूत करना जरूरी है.

Also Read : बाबूलाल ने ली चुटकी, कल्पना सोरेन से कहा, आपके मायके में खनीजों का अधिक उत्पादन हो रहा है, थोड़ा हेमंत जी को समझाइए

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More