जोहार लाइव ब्यूरो
गुरूवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दूसरे दिन एमएमडीआर बिल पर चर्चा होनी थी. शुरूआत में सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन ने सरकार का पक्ष रखा. जिसमें सीएम ने राज्य को हर साल 13 हजार करोड़ रुपए के राजस्व के नुकसान होने की बात कही. कल्पना सोरेन ने भी कहा कि राज्य भीख में नहीं मिला है, कोई ये न सोचे कि झारखंड केवल देना जानता है. वो अपना हक लेना और उसे वैश्विक पटल पर रखना भी जानता है.
अब विपक्ष के जवाब की बारी थी. एक अनुभवी नेता की तरह बाबूलाल मरांडी बतौर नेता प्रतिपक्ष बेहतरीन तैयारी के साथ आए थे. उन्होंने राज्य को होनेवाले नुकसान पर केंद्र सरकार का पक्ष रख रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक ओडिशा के आंकड़े सबके सामने रखे.
चुटकी लेने के अंदाज में उन्होंने कल्पना सोरेन से कहा कि आपके मायके में अधिक राजस्व की आमदनी रही है, जरा हेमंत जी को समझाइए.
बाबूलाल ने कहा, पड़ोसी राज्य के बारे मं थोड़ा बताउंगा. देश के संचित भंडार का 40 प्रतिशत है. हमारे यहां, पड़ोसी राज्य बगल में ओडिशा हैं, जहां से विधायक कल्पना जी हैं, अच्छी तरह गृहनी की तरह बातों को रखा है. ओडिशा में मात्र 17 प्रतिशत खनीज है, लेकिन उत्पादन में देश का 42 प्रतिशत हिस्सा है.
उन्होंने आगे कहा, वहां 2023-24 में 50,980 करोड़ रुपए, 2024-25 में 46786 करोड़ रुपए और 2025-26 में 46710 करोड़ रुपया राजस्व मिला है. जबकि झारखंड में 18-22 हजार करोड़ मात्र. हम तो कल्पना जी कहेंगे कि थोड़ा हेमंत जी को समझाइए. आपके मायके में इतना उत्पादन रहा है.
Also Read :


No comments yet. Be the first to comment!