Foundation day Inside Header and Homepage 1st
- Advertisement -

MMDR के नए संशोधन से हर साल झारखंड को 13 हजार करोड़ का नुकसान, कानून पर पुनर्विचार कर वापस लिया जाए : हेमंत सोरेन

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के MMDR कानून में नए संशोधन पर विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की है. गुरुवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में खान विभाग की ओर से विशेष चर्चा के तहत संकल्प प्रस्ताव पेश करते हुए उन्होंने कहा कि इस संशोधन से राज्य को हर साल करीब 13 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होने की संभावना है. इसका असर राज्य की सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश के सबसे खनिज संपन्न राज्यों में से एक है, लेकिन खनन के दुष्परिणामों का सबसे अधिक बोझ यहां के स्थानीय समुदायों को उठाना पड़ता है. खनन क्षेत्रों में रहने वाले अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और अन्य वंचित समुदायों को विस्थापन, भूमि से बेदखली, पर्यावरणीय क्षति और सामाजिक-सांस्कृतिक बदलाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में खनिज संपदा से प्राप्त आर्थिक लाभ का एक हिस्सा इन समुदायों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान पर खर्च करना न्यायसंगत है.

खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास पर पड़ेगा असर

हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और वहां रहने वाले समुदायों के कल्याण के लिए झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस एक्ट, 2024 लागू किया था. इससे राज्य को करीब 13 हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है, जिसका उपयोग विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं में किया जा रहा है. लेकिन केंद्र के नए संशोधन से राज्यों के खनिज अधिकारों और खनिजयुक्त भूमि पर कर, उपकर और सेस लगाने की शक्तियां सीमित कर दी गई हैं. साथ ही पूर्व के ऐसे करों और उपकरों की बकाया अथवा वसूली नहीं की गई राशि के दावों को भी अमान्य कर दिया गया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए कानून के कारण खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए उपलब्ध संसाधन कम होंगे. जिन समुदायों ने खनन के कारण विस्थापन, पर्यावरणीय नुकसान और सामाजिक बदलाव का सामना किया है, उनके सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए राज्य सरकार के प्रयासों पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देकर उठाया राज्यों के अधिकार का मुद्दा

मुख्यमंत्री ने जुलाई 2024 में सुप्रीम कोर्ट के खनिज अधिकारों और खनिजयुक्त भूमि पर कर लगाने से संबंधित फैसले का हवाला देते हुए कहा कि संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत भूमि पर कर लगाने का अधिकार राज्यों को प्राप्त है. खनिजयुक्त भूमि भी भूमि है और खनिज के मूल्य अथवा उत्पादन को कर निर्धारण का आधार बनाया जा सकता है. उन्होंने इसे राज्यों के संवैधानिक अधिकार और संघीय ढांचे से जुड़ा विषय बताया.

हेमंत सोरेन ने कहा कि खनिज संपदा से मिलने वाले आर्थिक लाभ का एक हिस्सा खनन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों, दलितों और वंचित समुदायों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान पर खर्च करना जनकल्याणकारी राज्य का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है. केंद्र के नए संशोधन से राज्य सरकार के इन प्रयासों पर रोक लग रही है. मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से कानून पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग करते हुए विधानसभा में संकल्प प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन में पारित किया गया.

Foundation Day Square Ad
- Advertisement -

Also Read : 26 साल का झारखंड, 26 उपलब्धियां : भाग 3 : सड़क, रेल, हवाई और ऊर्जा के क्षेत्र में कितना बदला राज्य

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More