AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रांची के तुपुदाना में छिपे थे अपहरण के पांच आरोपी, रामगढ़ पुलिस ने दबिश देकर दबोचा

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो 

 

रामगढ़ के भुरकुंडा बाजार में दिनदहाड़े मारपीट कर एक व्यक्ति का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में जबरन बैठाकर व्यक्ति का अपहरण किया था. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार के साथ चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में चार रांची जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी रामगढ़ का निवासी है.

पुलिस के अनुसार, घटना 23 नवंबर 2026 की शाम करीब चार से पांच बजे के बीच की है. भुरकुंडा बाजार स्थित गणेश ज्वेलर्स के समीप आरोपियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट की और फिर उसे सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में जबरन बैठाकर फरार हो गए. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर भुरकुंडा (भुरकुंडा ओपी) थाना कांड संख्या 307/2026, दिनांक 24 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 140(1), 119(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तकनीकी साक्ष्य के आधार पर हुई कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की. जांच के दौरान पता चला कि अपहरण में इस्तेमाल की गई कार रांची के तुपुदाना इलाके में है.

इसके बाद 24 नवंबर की रात पुलिस टीम ने तुपुदाना रिंग रोड स्थित टोल प्लाजा के समीप छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने अपहरण में इस्तेमाल सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (JH01CV-4472) को बरामद करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों में चार रांची के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र कुमार साव (31), राजमणि गुप्ता उर्फ बंटी (37), रौशन कुमार सिंह (30), धनश्याम सिंह (43) और पीयूष कुमार (21) के रूप में हुई है. इनमें धर्मेंद्र, राजमणि, रौशन और धनश्याम रांची जिले के रहने वाले हैं, जबकि पीयूष रामगढ़ जिले का निवासी है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. इनमें धर्मेंद्र कुमार साव के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल, राजमणि गुप्ता के पास से एक मोबाइल और रौशन कुमार सिंह के पास से एक मोबाइल मिला है.

आपसी रंजिश और लेन-देन का विवाद बना वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में अपहरण की घटना के पीछे आपसी रंजिश और लेन-देन से जुड़ा विवाद सामने आया है. पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के कारण आरोपियों ने मिलकर अपहरण की घटना को अंजाम दिया. गिरफ्तार आरोपियों में रौशन कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. उसके खिलाफ तातीसिलवे थाना में वर्ष 2024 में यूएपीए और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज होने का उल्लेख पुलिस ने किया है.

इस पूरी कार्रवाई में पतरातू अंचल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ भुरकुंडा ओपी प्रभारी, पतरातू थाना की टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Also Read:राहुल दुबे गैंग पर चतरा पुलिस का बड़ा प्रहार, मुठभेड़ में शूटर आनंद कुमार को लगी गोली, चतरा एसपी अनिमेष नैथानी पहुंचे घटनास्थल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Kanika Rana
कनिका राणा हजारीबाग, झारखंड की रहने वाली हैं. वे रांची में जोहार लाइव के लिए रिपोर्टर हैं. इससे पहले वे नवदुनिया, न्यूज़ डिग्गी और क्विंट हिंदी में भी काम कर चुकी हैं. उन्हें झारखंड की राजनीति और आम लोगों से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है. वे आसान और सच्ची भाषा में खबरें लिखती हैं, ताकि हर पाठक तक खबर तह तक पहुंचे. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More