Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Aug, 2025 ♦ 7:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार : सरकारी कार्यक्रम के बैनर में नीतीश की तस्वीर ‘गायब’, विपक्ष का तंज ‘खेला होबे’
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : सरकारी कार्यक्रम के बैनर में नीतीश की तस्वीर ‘गायब’, विपक्ष का तंज ‘खेला होबे’

    Team JoharBy Team JoharMarch 22, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना : बिहार के कटिहार में एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर के नदारद रहने पर राज्य की सियासत गर्म हो गई है, वहीं विपक्ष इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘खेल’ बताकर भाजपा का ‘खेला होबे’ बता रही है। कटिहार में रविवार को एक समारोह में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 100 बेड के मातृ-शिशु अस्पताल, 100 बेड के सदर अस्पताल (कटिहार) के भवन का निर्माण तथा हफलागंज (कटिहार) के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया गया।

    इस समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय उपस्थित रहे, लेकिन मंच पर जो पोस्टर लगा था, उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की न तो तस्वीर थी और नहीं उनके नाम का जिक्र था। मंच पर लगे बैनर में उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की तस्वीर जरूर थी।

    उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री दोनों भाजपा के नेता हैं। बिहार में भाजपा के साथ जदयू मिलकर सरकार चला रही है। पिछले वर्ष हुए विधासनसभा चुनाव में जदयू से ज्यादा सीट लाकर भाजपा बड़े भाई की भूमिका में है।

    मंच पर लगे बैनर से मुख्यमंत्री की तस्वीर गायब होने पर जदयू के नेताओं की त्योरियां चढ गई, जिससे मंच पर भाजपा के नेता असहज स्थिति में नजर आए। बरारी के विधायक विजय सिंह और नगर निगम के उपमेयर सूरज प्रकाश राय सहित जदयू के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की। नेताओं का कहना है कि आयोजक द्वारा उनकी अनदेखी कर अपमान किया गया। नेताओं ने कहा, “सरकारी कार्यक्रम से सीएम की तस्वीर नहीं लगाना बड़ी गलती है। शिलापट्ट पर भी स्थानीय विधायकों का नाम नहीं दिया गया है। आयोजन समिति ने यह बड़ी गलती की।”

    उन्होंने हालांकि राजग में किसी प्रकार के मतभेद से इनकार किया है। इधर, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी इस घटना के बाद असहज दिखे। उन्होंने इसे आयोजन में चूक मानते हुए कहा, “लगता है कोई चूक हुई होगीं। हम लोग तो मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में ही काम करते हैं और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी हैं।” इधर, कटिहार में सरकारी कार्यक्रम में नीतीश कुमार की तस्वीर नदारद होने पर विपक्ष कटाक्ष कर रहा है।

    राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि अरूणाचल प्रदेश में जदयू के विधायकों को तोड़ने के बाद भाजपा अब बिहार में अपना रंग दिखाने लगी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अब नीतीश कुमार को सत्ता से हटाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा का खेल शुरू हो गया है और यही भाजपा का ‘खेला होबे’ है। तिवारी कहते हैं कि सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं होना अपने आप में भाजपा का संदेश है। उन्होंने कहा कि अगर यह चूक है, तो इस चूक के बाद किस पर और क्या कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा भाजपा अब बिहार में ‘खेला होबे’ प्रारंभ कर चुकी है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब आधार कार्ड जीवन प्रमाण पत्र सहित इन कामों के लिए जरूरी नहीं, सरकार ने जारी किए नए नियम
    Next Article फिल्मकार सागर सरहदी का 87 साल की उम्र में निधन, ‘चांदनी’ और ‘सिलसिला’ जैसी फिल्मों की लिखी थी स्क्रिप्ट

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025
    बिहार

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025
    बिहार

    स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दंपती ने एक साथ किया रिजाइन… जानें पूरा मामला

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.