किसलय शानू
रांची. झारखंड से लापता लोगों की बरामदगी के लिए अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया है. एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक (आईपीएस) की पहल पर अगस्त 2026 की “झारखंड क्रिमिनल इंटेलिजेंस गजट” नवंबर माह में जारी की गई है. इसमें राज्य के 9 जिलों से लापता 79 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों का पूरा ब्योरा तस्वीरों सहित दर्ज है. अब झारखंड समेत देश के 28 राज्यों की पुलिस इनकी तलाश में जुटेगी. इसके लिए एडीजी सीआईडी ने 28 राज्यों के अलावा केन्द्रशासित प्रदेश की पुलिस के लिए ह्यू एंड क्राई नोटिस जारी कर दिया है.
देशभर की पुलिस को भेजा गया अलर्ट
सीआईडी ने संबंधित जिला के एसपी की अनुशंसा पर आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, गोवा, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना समेत सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को अलर्ट भेजा दिया है. दिल्ली और चंडीगढ़ के पुलिस आयुक्तों तथा लक्षद्वीप, दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, पुदुचेरी और अंडमान-निकोबार के पुलिस महानिरीक्षकों को अलर्ट भेजा है.
अलर्ट की प्रति झारखंड के सभी जोनल आईजी, रेंज डीआईजी और सभी एसपी को भी भेजी गई है. जिसके आधार पर पुलिस लापता लोगों की तलाश में जुट गई है.
जिलावार लापता लोगों की संख्या
रांची 20, देवघर 15, धनबाद 13, बोकारो 12, कोडरमा 7, साहिबगंज 6, रामगढ़ 4, गिरिडीह 1 और गोड्डा 1.
सूची में 20 नाबालिग बच्चे-बच्चियां हैं, जिनमें 3-4 वर्ष के मासूम भी शामिल हैं. 60 से 72 वर्ष के कई बुजुर्ग, मानसिक रूप से अस्वस्थ और दिव्यांग लोग भी लापता हैं.
रांची जिला
रितिका कुमारी (पति: अरुण उरांव), 18 वर्ष, गांव होन्हे, थाना चान्हो 28.05.2026 से लापता. थाना एसडीई 14/26 (29.05.2026).
गुलनाज परवीन (पति: दिलसाद अंसारी), 33 वर्ष, गांव पकरियो, चानहो। 26.05.2026 से लापता. चान्हो थाना एसडीई 15/26 (25.05.2026).
तरुण कुमार महतो (पिता: बनेश्वर महतो), 27 वर्ष, गलाऊ कशीडीह. सोनाहातू एसडीई 15/26 (22.05.2026).
मुस्कान कुमारी (पिता: परमानंद महतो), 22 वर्ष, नवाडीह, सिल्ली. सिल्ली एसडीई 13/26 (26.05.2026).
मयूर कुमार (पिता: अरुण कुमार), 30 वर्ष, विकास नगर रोड नं. 03, लटमा रोड सिंह मोड़, जगन्नाथपुर. जगन्नाथपुर एसडीई 24/26 (31.05.2026).
सुशीला सिंह (पति: स्व. रामजी सिंह), 70 वर्ष, क्वार्टर L/S-19, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, रांची. अरगोड़ा एसडीई 31/25 (25.12.2025).
नेहा परवीन (पिता: अलाउद्दीन अंसारी), 20 वर्ष, बालसोकरा, गुलजार मोहल्ला. चान्हो एसडीई 14/26 (28.05.2026).
सुनैना कुमारी (पति: विक्रम चीक बड़ाईक), 21 वर्ष, पांडू टोली, नगड़ी। 31.05.2026 से लापता.नगड़ी एसडीई 21/26 (01.06.2026).
विष्णु प्रिया (पिता: विक्रम चीक बड़ाईक), 3 वर्ष, पांडू टोली, नगड़ी। 31.05.2026 से लापता. नगड़ी एसडीई 21/26।
दिनदयाल साव (पिता: श्यामबिहारी साव), 24 वर्ष, कठौतिया, नावाडीहा बाजार, पलामू.चुटिया एसडीई 23/26 (02.06.2026).
काजल कुमारी (पिता: विश्वनाथ लोहरा), 23 वर्ष, बस्की, मांडर. मांडर एसडीई 21/26 (30.05.2026).
कलीमन बीबी (पति: जुमान अंसारी), 68 वर्ष, कर्कारी, तांगराटोली, नरकोपी. नरकोपी एसडीई 10/26 (11.06.2026).
मदरा उरांव (पिता: स्व. बुधु उरांव), 61 वर्ष, भाईसादोन, सेरो, नरकोपी.नरकोपी एसडीई 14/26 (11.06.2026).
करण कुमार (पिता: विकास शर्मा), 12 वर्ष, सामुदायिक शौचालय, शालीमार बाजार, धुर्वा। धुर्वा थाना कांड 118/26 (05.06.2026), धारा 137(2) बीएनएस.
अर्जुन कुमार (पिता: विकास शर्मा), 12 वर्ष, सामुदायिक शौचालय, शालीमार बाजार, धुर्वा. धुर्वा कांड 118/26।
कृष्णा राम (पिता: रंजीत राम), 30 वर्ष, मिस्कोट मोहल्ला, डोरंडा.डोरंडा एसडीई 22/26 (28.05.2026).
स्वाति कुमारी (पिता: जात्रु उरांव), 19 वर्ष, पालंदू, चिनारो पुरियो, नगड़ी.नगड़ी एसडीई 24/26 (12.06.2026)।
पॉल तिर्की (पिता: सुलेमान तिर्की), 38 वर्ष, महुआ टोली, लालगुटवा, नगड़ी. दलादली टीओपी एसडीई 12/26 (17.06.2026)।
शिव मंगल यादव उर्फ सन्नी (पिता: सुनील कुमार यादव), 25 वर्ष, साकेत नगर, हिनू, डोरंडा. डोरंडा एसडीई 20/26 (12.06.2026).
श्रवण कुमार (पिता: सिमनाथ राय), 14 वर्ष, विद्यानगर रोड नं. 01, कुम्हार टोली (सरकारी स्कूल के बगल), सुखदेव नगर. सुखदेव नगर कांड 212/26 (17.06.2026), धारा 137(2) बीएनएस.
रामगढ़ जिला
रंजन कुमार पाठक (पिता: घनश्याम पाठक), 28 वर्ष, सेंट्रल सोंडा, पतरातू (भुरकुंडा)भुरकुंडा ओपी एसडीई 23/26 (03.06.2026).
नमिता कुमारी (पिता: रूपेश प्रजापति), 21 वर्ष, डिमरा, बरलंगा.बरलंगा एसडीई 11/26 (20.05.2026)।
शीतल कुमारी (पति: बिनोद तुरी), 20 वर्ष, सोंदीहा, चैनपुर, मांडू (वेस्ट बोकारो). वेस्ट बोकारो ओपी एसडीई 06/26 (29.06.2026).
देवंती कुमारी (पति: राजू प्रसाद), 26 वर्ष, चैनपुर, मांडू (वेस्ट बोकारो).वेस्ट बोकारो ओपी एसडीई 08/26 (03.07.2026).
कोडरमा जिला
राहुल कुमार दास (पिता: बसंत दास), 20 वर्ष, बेहरवतांड, कोडरमा कोडरमा एसडीई 24/26 (19.05.2026).
इरफान अंसारी (पिता: मो. इमरान), 8 वर्ष, अस्नाबाद, वार्ड 06, तिलैया कांड 178/26 (08.06.2026), धारा 137(2) बीएनएस.
वकील अहमद (पिता: मोइनुद्दीन), 52 वर्ष, जलवाबाद, कोडरमा. कोडरमा एसडीई 31/26 (09.06.2026).
बोबी कुमारी उर्फ मुस्कान (पिता: करु तुरिया), 16 वर्ष, धरगांव.नवलशाही कांड 42/26 (22.06.2026), धारा 137(2) बीएनएस.
बिजली देवी (पति: उदय सिंह), 38 वर्ष, रैदीह, मसमोहना, नवलशाही. नवलशाही एसडीई 14/26 (22.06.2026).
गौरी कुमारी (पिता: बासुदेव साव), 20 वर्ष, नवलशाही कांड 14/23 (09.02.2023), धारा 366 आईपीसी.
खुशबू कुमारी (पिता: स्व. महेंद्र साव), 17 वर्ष, भीमेदीह, नवलशाही.कांड 28/24 (08.06.2024), धारा 366(A)/34 आईपीसी.
धनबाद जिला
रागिनी कुमारी (पिता: रामचंद्र रजवार), 17 वर्ष, मटमुरना, कतरास.कतरास एसडीई 15/26 (14.06.2026).
रानी कुमारी (पिता: शिव बालक पासवान), 26 वर्ष, गोलकडीह, यगहौरा, तिसरा. तिसरा एसडीई 11/26 (22.06.2026).
अशोक प्रमानिक (पिता: देवेन प्रमानिक), 52 वर्ष, चेपाकिया, ईस्ट टुंडी. टुंडी एसडीई 09/26 (20.06.2026).
मोनी रजक (पति: राजा दास), 28 वर्ष, बापू नगर, सरायढेला. सरायढेला एसडीई 35/26 (14.06.2026)।
मिष्टी रजक (पिता: अजय रजक), 15 वर्ष, रंगामाटी (के.के. स्कूल के पास), बलियापु.बलियापुर एसडीई 16/26 (09.07.2026).
अंकिता गोराई (पिता: सुकुमार गोराई), 17 वर्ष, आई.एम. 872 रंगामाटी, बलियापुर. बलियापुर एसडीई 14/26 (07.07.2026).
मो. शफदर अंसारी (पिता: मो. कुदूस अंसारी), 46 वर्ष, कोऑपरेटिव कॉलोनी, जमादोबा, जोड़ापोखर.जोड़ापोखर एसडीई 14/26 (08.07.2026).
स्नेहा कुमारी (पिता: बास्की चौबे), 24 वर्ष, क्वार्टर बी.एम./313, पुटकी (मुनीडीह ओपी). मुनीडीह ओपी एसडीई 13/26 (03.07.2026).
सूरज कुमार उर्फ बेंगा (अभिभावक: दादी कौशल्या देवी), 12 वर्ष, ईस्ट बसुरिया, कोल डंप. ईस्ट बसुरिया एसडीई 09/26 (27.07.2026).
रचना कुमारी (पिता: अमर बौरी), 19 वर्ष, भौरा 12 नं. कुम्हार बस्ती, जोड़ापोखर (भौंरा ओपी). भौंरा ओपी एसडीई 13/26 (31.07.2026).
काजल कुमारी (पिता: पिंटू सिंह), 24 वर्ष, राजपति साव कॉलोनी, मानाइटांड, धनसार.धनसार कांड 48/23 (05.03.2023), धारा 366/34 आईपीसी.
सोनू तमड़ाकर (पिता: शंकर तमड़ाकर), 29 वर्ष, केंदुआ बाजार, मनसा मंदिर के पास, केंदुआडीह.बैंक मोड़ एसडीई 15/26 (30.07.2026).
नेहा बौरी (पिता: किशन बौरी), 14 वर्ष, बिरसिंहपुर, निरसा.निरसा एसडीई 19/26 (20.07.2026).
बोकारो जिला
पारस सिंह (पिता: राम प्रवेश सिंह), 60 वर्ष, कोऑपरेटिव खटाल, पुलिस लाइन के पीछे, बी.एस. सिटी.06.06.2026 से लापता.बी.एस. सिटी कांड 10/26 (09.06.2026).
बिनोद कुमार (पिता: बालेश्वर रविदास), 26 वर्ष, सेक्टर-9/ओ, बी रोड, क्वार्टर 59, हरला. 01.07.2026 से लापता,हरला एसडीई 20/26 (01.07.2026).
सुनीता देवी (पति: स्व. दोमन साव), 30 वर्ष, 04 नं. रथ मंदिर, दक्षिण पंचायत, गांधीनगर. 08.06.2026 से लापता.बेरमो (गांधीनगर) एसडीई 13/26 (09.06.2026).
मिलू कुमारी (पति: मंटू महतो), 30 वर्ष, पुपुंकी, टोला जोलहादीह, चास 13.06.2026 से लापता. चास (एम) एसडीई 27/26 (15.06.2026).
जगन्नाथ महतो (पिता: स्व. गजू महतो), 72 वर्ष, जयतारा, सिंघाटांड, पिंड्राजोड़ा। कद 5’7″, नीली लुंगी, लाल गंजी और गमछा.पिंड्राजोड़ा एसडीई 27/26 (13.06.2026).
प्रदीप सोरेन (पिता: सुखलाल मांझी), 15 वर्ष, गायछंदा, टोला जरनाटांड, गंगजोरी, जरीडीह.जरीडीह कांड 120/26 (21.07.2026), धारा 137(2) बीएनएस.
पलानी देवी (पति: राजेंद्र नाथ महतो), 45 वर्ष, खुंटाडीह, पिंड्राजोड़ा. पिंड्राजोड़ा एसडीई 11/26 (23.07.2026).
सावित्री देवी (पति: प्रभात मुंडा), 28 वर्ष, भदोडीह, बाघमारा, हरला. 24.07.2026 से लापता.
सना अफरीन (पिता/अभिभावक: एनुल अंसारी), 6 वर्ष, पुपुंकी, चास (एम).चास (एम) एसडीई 76/26 (21.07.2026).
अदनान रज्जा (पिता: एनुल अंसारी), 4 वर्ष, पुपुंकी, चास (एम)। 21.07.2026 से लापता.चास (एम) एसडीई 76/26.
राजा बाबू महतो (पिता: नंदलाल महतो), 23 वर्ष, बोदमा रखकंड, चंदनकियारी (बरमसिया ओपी).
कांड 07/26 (09.06.2026), धारा 137(2) बीएनएस.
शबनम यास्मीन (पति: एनुल अंसारी), 28 वर्ष, पुपुंकी, चास (एम)। 21.07.2026 से लापता. चास (एम) एसडीई 76/26।
गोड्डा जिला
पिंटू कुमार (पिता: निरंजन सिंह), 29 वर्ष, मड़ापा, बलबड्डा. बेलबड्डा कांड 04/19 (14.05.2019), धारा 420/406/366/323/448/34 आईपीसी। यह सूची का सबसे पुराना मामला है.
साहिबगंज जिला
गौरव कुमार (पिता: रामबली राय), 23 वर्ष, छोटा पचगढ़, मोदी फील्ड के पास, जिरवाबाड़ी. जिरवाबाड़ी एसडीई 14/26 (10.06.2026).
अनुपम यादव (पिता: नरसिंह यादव), 18 वर्ष, सकरुगढ़, कबूतरखोपी, जिरवाबाड़ी. जिरवाबाड़ी एसडीई 14/26 (17.06.2026).
श्रृष्टि कुमारी (माता: शीला देवी उर्फ निकिता मंडल), 3 वर्ष, मधुसूदन कॉलोनी, राजमहल.राजमहल एसडीई 22/26 (02.07.2026).
शीला देवी उर्फ निकिता मंडल (पिता: ऋषिदेव मंडल), 26 वर्ष, मधुसूदन कॉलोनी, राजमहल एसडीई 22/26.
मुकेश मुर्मू (पिता: सोबन मुर्मू), 22 वर्ष, माथाडीह, मिर्जाचौकी. कांड 106/25 (06.11.2025), धारा 143 बीएनएस.
सैमुअल टुडू (पिता: स्व. भिखू टुडू), सिमरा, मिर्जाचौकी. कांड 88/25 (03.11.2025), धारा 145/318(2)/61(2)/351(2)/115(2)/126(2) बीएनएस.
देवघर जिला
दिनेश मंडल (पिता: भानु मंडल), 21 वर्ष, दुधीचुवां, चित्रा .चित्रा एसडीई 23/26 (06.04.2026).
सरिता सोरेन (पति: बिनोद हेम्ब्रम), 28 वर्ष, दुहो-सुहो, देवीपुर. देवीपुर एसडीई 25/26 (08.05.2026).
विशाल उर्फ फुनू (पिता: स्व. गंगा प्रसाद चौधरी), 23 वर्ष, सिनेमा रोड, अम्बेडकर चौराहा, ओबरा, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश). देवघर टाउन थाना कांड 117/26 (14.03.2026), धारा 137(2) बीएनएस.
अभिषेक कुमार झा (पिता: शंकर झा), 19 वर्ष, बीएसएल झोपड़ी कॉलोनी, सिवांडीह, जिला बोकारो. रिखिया एसडीई 24/26 (25.05.2026).
काजल कुमारी (पति: रवि कुमार पासी), 23 वर्ष, महेशमारा, रिखिया. रिखिया एसडीई 14/26 (22.05.2026).
लाडो कुमारी (माता: खुशबू देवी), 4 वर्ष, बिरनियां, देवीपुर.देवीपुर एसडीई 26/26 (25.05.2026)।
खुशबू देवी (पति: गुलाम दास), 24 वर्ष, बिरनियां, देवीपुर.देवीपुर एसडीई 26/26.
भोली यादव (पति: धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ मुन्ना यादव), 52 वर्ष, सिया (बगरा), बघराई, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश).देवघर टाउन थाना डीआर 1717/26 (03.06.2026).
अमरजीत कुमार (पिता: सरवन पोद्दार), 15 वर्ष, हनुमान नगर, जसीडीह. जसीडीह एसडीई 27/26 (10.05.2026).
कामेश्वर यादव (पिता: कमल महतो), 28 वर्ष, खोरीपानन, जसीडीह जसीडीह कांड 126/26 (09.04.2026), धारा 364/368/370/34 आईपीसी.
चांदनी खातून (पिता: करीम अंसारी), 16 वर्ष, मकरकेंदा, पलाजोरी.पलाजोरी कांड 41/26 (12.06.2026), धारा 137(2) बीएनएस.
सुरेन महतो (पिता: स्व. बलदेव महतो), मकान 23, वार्ड 02 (सिंघवा) महेशमारा, देवघर टाउन थाना. टाउन थाना एसडीई 35/26 (12.06.2026).
बच्चन लाल बैस (पिता: महेंद्र कुमार बैस), 70 वर्ष, मिसिर गवां, गढ़वा, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश). बीबीएम थाना एसडीई 14/26 (16.06.2026).
बबिता देवी (पति: विनय कुमार सिंह), 29 वर्ष, बिहायी, रिखिया. बीबीएम थाना एसडीई 14/26 (20.06.2026).
खुशबी कुमारी (पिता: ओमप्रकाश सिंह), 13 वर्ष, बांधडीह, कुंडा. कुंडा कांड 87/23 (06.05.2023), धारा 363/366(A) आईपीसी.
गिरिडीह जिला
हसीना बीबी (पति: इब्रार अंसारी), 24 वर्ष, घास्करीडीह टोला, पचंबा, देवरी. देवरी एसडीई 16/26 (14.05.2026)।
कई मामले पुराने, दूसरे राज्यों के निवासी भी शामिल
सूची में ज्यादातर मामले मई से जुलाई 2026 के हैं, लेकिन गोड्डा का 2019 का मामला, कोडरमा और धनबाद के 2023-24 के मामले और साहिबगंज के नवंबर 2025 के मामले भी शामिल हैं. नाबालिगों के अपहरण के मामलों में बीएनएस की धारा 137(2) लगाई गई है, जबकि पुराने मामलों में आईपीसी की धाराएं हैं.
देवघर में गुम हुए कुछ लोग उत्तर प्रदेश (सोनभद्र, प्रतापगढ़) और मध्य प्रदेश (सिंगरौली) के निवासी हैं. इसी कारण अंतरराज्यीय समन्वय को इस अभियान की अहम कड़ी माना जा रहा है.
आमजन से अपील
पुलिस ने अपील की है कि सूची में दर्ज किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी मिले तो नजदीकी थाने या संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय को तुरंत सूचित करें.
Also Read : झारखंड : CCTV रिपोर्ट विवाद में निलंबित अधिकारी मनीषा जोसेफ तिग्गा बहाल, सरकार ने बंद किया विभागीय मामला

