रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) में माइनिंग संवर्ग के 17 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. इस प्रशासनिक फेरबदल में GM से लेकर सीनियर ऑफिसर स्तर तक के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. कई अधिकारियों को नई परियोजनाओं और एरिया में भेजा गया है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.
जारी आदेश के मुताबिक, मो अकरम को एमएसएंडएस एरिया में जीएम (ऑपरेशन) बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें सांगमित्रा ओसी के परियोजना पदाधिकारी (PO) का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. वहीं, दिलीप कुमार सिंह को सांगमित्रा से हटाकर चंद्रगुप्त परियोजना का परियोजना पदाधिकारी बनाया गया है.
संजय कुमार सिंह को पूर्णाडीह ओसी, एनके एरिया से बरका-सयाल एरिया भेजा गया है. कृष्ण मुरारी अब कथारा कोलियरी के बजाय तापिन (साउथ), हजारीबाग एरिया में जिम्मेदारी संभालेंगे. भूषण कुमार को चंद्रगुप्त परियोजना से हटाकर स्टाफ ऑफिसर, एनसी एरिया बनाया गया है.
गिरिडीह, अरगड्डा और कथारा में भी बदलाव
अनिल कुमार पासवान को गिरिडीह एरिया से पूर्णाडीह ओसी, एनके एरिया भेजा गया है. राजेश प्रियदर्शी को अरगड्डा एरिया से कथारा कोलियरी का मैनेजर बनाया गया है. रामाशीष राम अब स्टाफ ऑफिसर, रजहरा एरिया की जिम्मेदारी संभालेंगे.
वहीं, सुरेंद्र प्रसाद तिवारी को तापिन नॉर्थ ओसी, हजारीबाग एरिया से हटाकर गिद्दी सी, अरगड्डा एरिया का मैनेजर बनाया गया है.


