कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने नोटिस देकर कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ कार्यक्रम नहीं करने को कहा. दूसरी ओर, इसी दिन कनॉट प्लेस में CJP और आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े लोगों की तिरंगा यात्रा निकाले जाने की जानकारी सामने आई. दीपके इस यात्रा में मौजूद नहीं थे.
सीजेपी ने शुक्रवार शाम 5 बजे सेंट्रल पार्क में तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया था. पार्टी के अनुसार, दीपके राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. लेकिन वहां पहुंचने से पहले दिल्ली पुलिस की टीम उनके ठहरने के स्थान पर पहुंच गई और उन्हें नोटिस दिया. पुलिस ने इलाके में लागू निषेधाज्ञा और आवश्यक अनुमति नहीं होने का हवाला दिया.
आवास पर पहुंची पुलिस
दिल्ली पुलिस की टीम दीपके के आवास पर कुछ कागजात लेकर पहुंची. पार्टी का X पर कहा कि पुलिस ने उनसे हिंसा जैसे शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सवाल किए, जिसे दीपके ने तत्काल खारिज कर दिया. सीजेपी ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें शाम को सेंट्रल पार्क पहुंचने से रोकने की कोशिश कर रही है.

पुलिस ने दीपके को बताया कि कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है और कार्यक्रम के लिए आवश्यक अनुमति नहीं ली गई है. पुलिस का पक्ष है कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना अपने आप में गैरकानूनी नहीं है, लेकिन प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति मार्च निकालना या भीड़ जुटाना कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा कर सकता है. ऐसे में कार्रवाई की जा सकती है.
दीपके ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका कार्यक्रम हिंसक प्रदर्शन नहीं, बल्कि तिरंगा लहराने के लिए था. उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज के साथ शांतिपूर्ण तरीके से जुटने को अपना अधिकार बताया.
दीपके ने X पर वीडियो जारी कर कहा कि 7-8 पुलिस वाले घर आये थे और उन्होंने (पुलिस) कहा कि आप तिरंगा नहीं लहरा सकते, भड़काने काम कर रहे हो. अभिजीत ने वीडियों में कहा कि अपने ही देश में अपना तिरंगा नहीं लहरा सकते, मोदी हमारे देश इस स्थिति में पहुंचा दिया है.
कनॉट प्लेस में सीजेपी और आप की तिरंगा यात्रा
वहीं, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में तिरंगा यात्रा निकाले जाने की जानकारी सामने आई है. आप और सीजेपी के तिरंगा कार्यक्रम को समर्थन दिया था. आप नेताओं और कार्यकर्ताओं के 200 फुट लंबे तिरंगे के साथ सेंट्रल पार्क पहुंचे थे. पार्टी नेताओं ने पार्क बंद किए जाने और भारी पुलिस तैनाती पर सवाल उठाए.
Also Read : पूजा से पहले आउटसोर्स एवं एनएचएम कर्मियों के बकाया मानदेय का भुगतान सुनिश्चित करें : विशेष सचिव


