Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 14, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए रांची नगर निगम ने शहर में पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का अभियान चलाया है. निगम के अनुसार, पूजा पंडालों और उनके आसपास कुल 1,798 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं, जिनमें से 1,760 फिलहाल काम कर रही हैं. अभियान के तहत अब तक 927 खराब पथ बत्तियों की मरम्मत की गई है, जबकि 38 बंद लाइटों को ठीक करने की कार्रवाई जारी है.

    नगर आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत निगम की विद्युत शाखा ने 31 टीमें तैनात की हैं. इनमें 28 नियमित और तीन विशेष टीमें शामिल हैं. ये टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में पथ बत्तियों की स्थिति का निरीक्षण करने के साथ खराब लाइटों की मरम्मत कर रही हैं.

    176 पूजा समितियों से किया गया संपर्क

    रांची नगर निगम ने प्रकाश व्यवस्था से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए शहर की 176 पूजा समितियों से संपर्क किया है. जरूरत के अनुसार नई लाइटें भी लगाई गई हैं. पूजा पंडालों के आसपास, संपर्क मार्गों और अंधेरे वाले स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को रात में आवागमन के दौरान परेशानी न हो.

    निगम का कहना है कि दुर्गा पूजा के दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों समेत सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना प्राथमिकता है. इसके लिए संबंधित टीमें लगातार काम कर रही हैं.

    खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत यहां करें

    शहरवासी पथ प्रकाश व्यवस्था से संबंधित शिकायत रांची नगर निगम के टोल-फ्री नंबर 1800-570-1235 पर दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा निगम के चैटबॉट नंबर 814-123-1235 पर व्हाट्सऐप के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है. नागरिक गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से स्मार्ट रांची ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. निगम ने कहा है कि प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

    Also Read : प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज
    Next Article प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    क्राइम

    शुक्राणु नहीं मिलने से दुष्कर्म के आरोप को गलत साबित करने वाला आधार नहीं माना जा सकता, पीड़िता का बयान ही काफीः झारखंड हाईकोर्ट

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेल्लौर में छह वर्षीय अनूप के कान का होगा इलाज, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिए 10 लाख रुपये

    October 15, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Breaking जेपीएससी घोटालाः FRO मुख्य परीक्षा में सफल 743 अभ्यर्थियों में 119 के संपर्क में था पतंजलि कोचिंग संचालक संजीत कुमार

    October 15, 2026

    जोहार लाइव एक्सपोजः सीजीएल परीक्षा में छात्रों को तीन घंटे में रटाये गये 370 प्रश्नों के उत्तर, साक्ष्य मिटाने के लिए जला दिए गए प्रश्नपत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा से पहले खूंटी पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल, जवानों को दिया अलर्ट रहने का निर्देश

    October 15, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का निर्देश: लालगढ़-पांजरिकला रेलवे अंडरपास 4 महीने में पूरा करें, बरसात में जलजमाव रोकने के भी उपाय हों

    October 15, 2026

    झारखंड : 466 करोड़ से बदलेगी रिम्स की सूरत, 10 नए विभाग खुलेंगे व बढेंगी पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की सीटें

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.