Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 11:00 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दिन-प्रतिदिन बेहतर करना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्राथमिकताः उपायुक्त
    झारखंड

    स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दिन-प्रतिदिन बेहतर करना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्राथमिकताः उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharMarch 9, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    देवघर। युक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में देवीपुर प्रखण्ड अन्तर्गत स्वास्थ्य उप केन्द्र में अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान के सहयोग से ओपीडी के संचालन व बेहतर व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। कार्यक्रम के दौरान एम्स कार्यकारी निदेशक डाॅ0 सौरव वार्षेण्य ने जिला प्रशासन के हर संभव सहयोग को लेकर मोमेन्टो देकर धन्यवाद ज्ञापित किया।

    इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने सभी को संबोधित करते हुए कहा माननीय मुख्यमंत्री कि प्राथमिकता के अनुरूप एम्स और स्वास्थ्य उप केन्द्र के समन्वय से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने का बेहतर प्रयास किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायी जा सके। इस दौरान उपायुक्त ने एम्स कार्यकारिणी निदेशक, एम्स के चिकित्सकों को शुभकामनाओं के अलावा जिला प्रशासन का सहयोग करने के साथ टीम देवघर की भावना से जमीनी स्तर पर कार्य करने को लेकर एम्स की टीम को बधाई दी।

    कन्या भ्रूण हत्या व घटते लिंग अनुपात को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एम्स की टीम का सहयोग व सुझाव आपेक्षित

    बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने एम्स के चिकित्सकों को संबोधित करतें हुए कहा की देवघर जिले में विगत 5 सालों में लिंग अनुपात मे काफी कमी आई है जो चिन्तनीय है। जिले अंतर्गत लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या में कमी दर्ज किया जाना निश्चित ही चिंताजनक है। गर्भ में ही भ्रूण की हत्या करना महापाप है, जिस पर रोक लगाना अति आवश्यक है। इसके लिए आप सभी का सहयोग व सुझाव जिला प्रशासन को आपेक्षित है, ताकि समाज से इन कुरीतियों को खत्म किया जा सके। आगे उपायुक्त ने कहा कि समाज निर्माण में आप सभी चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे मे आप सभी के सहयोग से लोगों को जागरूक करते हुए इस कुप्रथा को समाज से खत्म किया जा सकता है।

    एम्स ओपीडी की व्यवस्थाओं का उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने किया निरीक्षण

    बैठक के पश्चात उपायुक्त एम्स कार्यकारी निदेशक व सिविल सर्जन द्वारा संयुक्त रूप से देवीपुर स्वास्थ्य उप केन्द्र परिसर में एम्स ओपीडी का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने ओपीडी में दी जाने वाली व्यवस्थाओं व सुविधाओं का निरीक्षण कर वास्तुस्थिति से अवगत हुए।

    इसके अलावे मौके पर उपस्थित मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि एम्स प्रशासन और जिला प्रशासन की पहल के पश्चात सामाजिक क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के उदेश्य से देवीपुर स्वास्थ्य उप केन्द्र में एम्स के चिकित्सकों द्वारा ओपीडी (परामर्श) की सेवा शुरू की गयी। वर्तमान में सप्ताह के दो दिन सोमवार व शुक्रवार को पालिवार तरीके से विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क सुविधा दी जायेगी। सर्वप्रथम यहां आने वाले मरीजों की जांच स्वास्थ्य उप केन्द्र के स्थानीय चिकित्सकों द्वारा की जायेगी एवं गंभीर बीमारी या विशेष परिस्थिति में उनकी जांच एम्स के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों द्वारा की जायेगी, ताकि लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ मिल सके।

    इस दौरान उपरोक्त के अलावे प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ0 बिरेन्द्र प्रसाद सिंह, अपर समाहर्ता चन्द्र भूषण प्रसाद सिंह, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, देवीपुर व अंचाधिकारी, एम्स के चिकित्सकों की टीम व स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Jhakrhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेलंगाना : मानवता शर्मसार, उधार के पैसे मांगने पर विधवा को जिंदा जलाया
    Next Article रांची महिला वीमेंस कॉलेज में सीबीआइ का छापा, महिला प्रोफेसर हिरासत में

    Related Posts

    झारखंड

    मैट्रिक और इंटर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, जानें मदरसा परीक्षा की तारीख

    June 18, 2025
    जामताड़ा

    जामताड़ा में स्कॉर्पियो चोरी, चोरों ने GPS तोड़कर पुलिस को दी खुली चुनौती

    June 18, 2025
    झारखंड

    रांची में NTPC RRB परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप, तीसरी शिफ्ट रद्द

    June 18, 2025
    Latest Posts

    बिहार के इस जिले में मिलेगा गोवा जैसा आनंद

    June 18, 2025

    मैट्रिक और इंटर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू, जानें मदरसा परीक्षा की तारीख

    June 18, 2025

    इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की दमदार टेस्ट टीम का हुआ ऐलान

    June 18, 2025

    भारत के इन चार राज्यों में जन्म ले रहे हैं कुपोषित बच्चे

    June 18, 2025

    जामताड़ा में स्कॉर्पियो चोरी, चोरों ने GPS तोड़कर पुलिस को दी खुली चुनौती

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.