रांची। बरियातू थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात आपसी विवाद के बाद फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है. इस फायरिंग में टोनी लोहरा नाम के युवक को गोली लगी है. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए लोहरा को रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. घटना के कई घंटे बाद पुलिस को मामले की जानकारी हुई है.
मन्डा बगीचा में पार्टी ,फिर हुई फायरिंग
स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की रात बहुत से युवक शराब पार्टी में जुटे हुए थे. इसी बीच करीब रात 2 बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. जिसके बाद कुछ युवक की इधर उधर भागने लगे. मौके से भागने वाले अधिकांश शराब के नशे में थे. वही जमीन पर गिरे खून से लथपथ युवक को कुछ लोग उठाकर गाड़ी में रख रहे थे. बताया जा रहा है कि शराब पार्टी के बाद किसी बात को लेकर दो पक्षों में अनबन हो गया, जिसके बाद एक पक्ष के द्वारा फायरिंग कर दी गई. इसी फायरिंग में टोनी लोहरा को गोली लगी है. टोनी को पेट मे गोली लगी है. उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
जांच में जुटी पुलिस
बरियातू पुलिस को मामले की जानकारी सोमवार की सुबह में हुई, जिसके बाद पुलिस महकमा रेस हुआ. सदर डीएसपी और बरियातू थानेदार वारदात वाले स्थल पर पहुच कर मामले की जांच कर रहे है. घायल टोनी के होश में आने के बाद पूरे मामले का बेहतर खुलासा हो पाएगा. रांची के सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि गोलीबारी की घटना में एक युवक को गोली लगी हैं. फिलहाल इस वारदात के पीछे की कहानी के बारे में पता लगाया जा रहा है. जांच के बाद ही पूरे मामले में ज्यादा जानकारी दी जा सकती है.
Also Read : झारखंड: रक्षाबंधन पर रांची के होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भीड़, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी


