Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस
    क्राइम

    JPSC-JSSC आंदोलन: एक्स हैंडल की जांच के लिए रांची पुलिस सख्त, अमेरिका स्थित X Corp. के हेडक्वार्टर को भेजा कानूनी नोटिस

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 23, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा धांधली के खिलाफ चल रहा छात्रों का आंदोलन अब पुलिस की रडार पर है. आंदोलन से जुड़े X (पूर्व ट्विटर) हैंडल जेपीएससी रिफॉर्म मंच पर भ्रामक और झूठी खबरें फैलाने का आरोप लगाते हुए रांची साइबर पुलिस ने सीधे अमेरिका स्थित X Corp. को नोटिस थमा दिया है. पुलिस ने नए कानून BNSS की धारा 94 के तहत अकाउंट चलाने वालों के IP एड्रेस, मोबाइल नंबर और लोकेशन समेत पूरा कच्चा-चिट्ठा मांगा है.

    कार्रवाई का आधार कोतवाली थाना, रांची कांड संख्या 183/2026, दिनांक 21 अगस्त 2026 को बनाया गया है. पुलिस ने  जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच अकाउंट से लगातार ऐसे वीडियो, फोटो और पोस्ट किए जाने का आरोप लगाया है, जिन्हें वह सरकार की कार्रवाई के संबंध में झूठा और भ्रामक मान रही है.

    तीन पोस्ट का नोटिस में किया गया उल्लेख

    नोटिस में जेपीएससी रिफॉर्म मंच से किए गए तीन पोस्ट का विशेष तौर पर उल्लेख किया गया है. इनमें एक पोस्ट में “झारखंड के छात्रों को हेमंत सोरेन सरकार ने ठगा है” और दूसरे में “JMM के गुंडे सीधा धमकी दे रहा है” जैसे दावे वाले कंटेंट का जिक्र है. पुलिस का आरोप है कि इनमें से कुछ वीडियो को कथित तौर पर एडिट या डॉक्टर्ड कर ऐसे कैप्शन के साथ प्रसारित किया गया, जिससे सार्वजनिक भय और अशांति की स्थिति पैदा हो सकती है.

    एक अन्य पोस्ट में “आदिवासी राज्य में सरकार आदिवासियों को गाली दे रहा” जैसे आरोप का उल्लेख किया गया है. पुलिस ने इसे सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला कथित मानहानिकारक कंटेंट बताया है.

    अकाउंट चलाने वाले की पहचान पर फोकस

    साइबर थाना ने X Corp. से अकाउंट के रजिस्ट्रेंट की पूरी पहचान, आवासीय पता, फोन नंबर और वैकल्पिक ईमेल आईडी मांगी है. इसके अलावा 10 अगस्त 2026 और उससे पहले के एक सप्ताह की लॉगिन-लॉगआउट हिस्ट्री, सटीक टाइम स्टैंप और IP एड्रेस उपलब्ध कराने को कहा गया है.
    पुलिस ने अकाउंट एक्सेस करने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल, कंप्यूटर या अन्य उपकरणों की जानकारी भी मांगी है. इसमें डिवाइस का मेक, मॉडल और उपलब्ध होने पर IMEI नंबर शामिल है.

    कोतवाली केस से जुड़ी है कार्रवाई

    नोटिस में कोतवाली थाना रांची कांड संख्या 183/2026 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं का उल्लेख किया गया है. साइबर अपराध थाना ने कंटेंट के संबंध में बीएनएस की धारा 353, 196 और 356 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 का भी उल्लेख किया है.

    Also Read : झारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा

    X corp जेपीएससी रिफॉर्म मंच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के फिल्म उद्योग को ग्लोबल पहचान दिलाने की पूरी संभावना: असीम सिन्हा
    Next Article दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026
    क्राइम

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में नियुक्तियों रद्द करने के खिलाफ हाईकोर्ट और JPSC परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में कल अहम सुनवाई, अभ्यर्थियों के लिए 24 अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण

    August 23, 2026

    रांची SSP का फरमान: फरियादी न भटके, अपराधी न बचें; 60-90 दिन में केस निपटाएं

    August 23, 2026

    जेपीएससी केस में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई, रांची-हजारीबाग में कोचिंग सेंटरों के रिकॉर्ड खंगाले

    August 23, 2026

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.