Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 14, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आंध्र प्रदेश के तिरुपति में एक मोबाइल दुकान से चोरी हुए करीब 2 करोड़ रुपये के 200 स्मार्टफोन साहेबगंज पुलिस की मदद से बरामद किए गए हैं. मामले में राधानगर थाना क्षेत्र के तीन आरोपियों को फरक्का थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. बरामद मोबाइल में 42 आईफोन के अलावा ओपो, वीवो, रियलमी और सैमसंग के फोन शामिल हैं. बरामद मोबाइल और अन्य सामान को तिरुपति पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

    तिरुपति की दुकान से 200 मोबाइल चोरी

    पुलिस के मुताबिक 7-8 अगस्त की रात तिरुपति स्थित सोनाविजन प्राइवेट लिमिटेड की दुकान में चोरी हुई थी. चोर दुकान से करीब 200 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए थे. सभी चोरी किए गए सामान की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये है. घटना के बाद तिरुपति पुलिस की टीम जांच के सिलसिले में साहेबगंज पहुंची और स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा.

    फरक्का इलाके में दबिश देकर तीनों को पकड़ा

    साहेबगंज के एसपी के निर्देश पर राजमहल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में राधानगर पुलिस ने तिरुपति पुलिस टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की. पुलिस ने फरक्का थाना क्षेत्र में छापेमारी कर तीन आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर पियारपुर निवासी 49 वर्षीय आलम शेख, पियारपुर निवासी करीब 56 वर्षीय मोहम्मद बसीरुद्दीन शेख और खट्टी टोला, उत्तर पलाशगाछी निवासी करीब 33 वर्षीय टोनीक शेख के रूप में हुई है.

    आलम शेख पर पहले से कई मामले

    पुलिस के अनुसार आलम शेख के खिलाफ झारखंड, बिहार और महाराष्ट्र में चोरी, हथियार और अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं. वहीं टोनीक शेख के खिलाफ दौलताबाद और हरिहरपाड़ा थाने में मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है.

    Also Read: रांची में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी, POCSO कोर्ट ने कहा. अपराध की गंभीरता मौत की सजा की हकदार

    आंध्र प्रदेश झारखंड तिरुपति साहेबगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR
    Next Article ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026
    खेल-सिनेमा

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, सौरव दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में

    October 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ध्रुव राठी को घर से उठाकर ले गई पुलिस, CJP के दावे से मचा हड़कंप

    October 10, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली प्रोटेस्ट में अब तक 1500 से अधिक लोग डिटेन, पूर्व मुख्यमंत्रियों से लेकर पत्रकारों तक पर कार्रवाई

    October 10, 2026

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: मानसिक रोगियों में 90 परसेंट तक को नहीं मिलता इलाज, ये हम नहीं, भारत की संसद कह रही है

    October 10, 2026

    झारखंड : केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने नेमरा पहुंचकर हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

    October 10, 2026

    रोहिणी खाडिलकर: भारतीय शतरंज की वह पहली विद्रोही नायिका, जिसने पुरुषों के गढ़ में फतह हासिल की

    October 10, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट पर डिटेन, सौरव दास और आशुतोष रांका भी हिरासत में

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.