Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 8, 2026Updated:August 8, 2026No Comments4 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग। बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर बीते 25 जुलाई की रात दो हाईवा वाहनों पर हुई गोलीबारी मामले में शामिल अपराधी की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई है. इस घटना में अपराधी के पैर में गोली लगी है. घायल अपराधी पिपराडीह निवासी अंकित कुमार पांडेय को इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    बताया जाता है कि पुलिस को हथियार और बम की बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस जवान को धक्का देकर बरामद पिस्तौल से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई और उसके पैर में गोली लगी.

    25 जुलाई की रात दो हाईवा पर हुई थी फायरिंग

    25 जुलाई 2026 की रात 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर दो हाईवा वाहनों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी. घटना के बाद बड़कागांव थाना में कांड संख्या 133/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी. घटना के दौरान गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह (K.S.S.) के नाम से धमकी भरे पर्चे छोड़े जाने की बात भी सामने आई थी. जांच के क्रम में पुलिस को अंकित कुमार पांडेय की संदिग्ध भूमिका की जानकारी मिली. इसके बाद उसे आवश्यक पूछताछ के लिए बड़कागांव थाना लाया गया.

    मोबाइल जांच में सामने आया टेलीग्राम चैट

    पूछताछ के दौरान पुलिस ने अंकित कुमार पांडेय के मोबाइल फोन की जांच की. पुलिस के मुताबिक, मोबाइल में Telegram ऐप के माध्यम से गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह (K.S.S.) के सदस्यों के साथ चैट किए जाने की जानकारी मिली. पुलिस का दावा है कि आगे की पूछताछ में अंकित ने 25 जुलाई की रात 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर हुई गोलीबारी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि प्रिंस खान के निर्देश पर उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था और K.S.S. के नाम से धमकी भरे पर्चे छोड़े थे.

    बंद पड़े गैस प्लांट में छिपाए थे हथियार और बम

    पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान अंकित ने यह भी बताया कि घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और बम को पिपराडीह गांव के समीप स्थित बंद पड़े गैस प्लांट में छिपाकर रखा गया है. उसने पुलिस टीम को साथ चलकर उक्त सामान बरामद कराने की बात कही। इसके बाद पुलिस टीम आरोपी को लेकर बीती रात पिपराडीह के समीप बंद पड़े गैस प्लांट पहुंची. पुलिस के अनुसार, वहां हथियार और बम की बरामदगी की कार्रवाई चल रही थी.

    Also Read: https://www.joharlive.com/news/police-has-an-important-role-in-law-and-order-and-crime-control-chief-secretary/

    अचानक पुलिस जवान को धक्का देकर की फायरिंग

    पुलिस के मुताबिक, बरामदगी के दौरान अंकित कुमार पांडेय ने अचानक एक पुलिस जवान को धक्का दिया और बरामद देसी पिस्तौल अपने कब्जे में लेकर पुलिस बल की ओर निशाना साधते हुए फायर कर दिया. इसके बाद वह मौके से भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की. इस दौरान गोली अंकित कुमार पांडेय के पैर में लगी. गोली लगने के बाद वह मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया.

    सीएचसी से सदर अस्पताल किया गया रेफर

    मुठभेड़ में घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़कागांव ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया.

    मौके से हथियार, बम और धमकी भरे पर्चे बरामद

    पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार मौके से
    एक देसी पिस्तौल 7.62 एमएम का एक खोखा, 7.62 एमएम की एक मिसफायर गोली, 7.62 एमएम की एक जिंदा गोली, एक देसी बम, चार हस्तलिखित धमकी भरे पर्चे बरामद किए गए है. पुलिस अब बरामद हथियार, गोली, बम और पर्चों की जांच के साथ-साथ आरोपी के अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है. साथ ही Telegram पर हुई कथित चैट और गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह से उसके संपर्क के संबंध में भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है.

    25 जुलाई के गोलीकांड से लेकर बीती रात हुई पुलिस कार्रवाई तक के पूरे घटनाक्रम ने बड़कागांव क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और आपराधिक गिरोहों की सक्रियता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी एवं जांच जारी है.

    Also Read: झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    हजारीबाग पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.