Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 7, 2026Updated:August 7, 2026No Comments4 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CM hemant Soren
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया में कथित धांधली की जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है. जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 14 दिनों से धरना जारी है, जबकि कई छात्र पिछले 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं. शुक्रवार को आंदोलन की गूंज सड़क से लेकर विधानसभा तक सुनाई दी. विधानसभा में बीजेपी ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा, वहीं बाहर छात्र संगठनों ने विधानसभा मार्च निकालने की कोशिश की.

    झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को JPSC-JSSC विवाद सबसे बड़ा मुद्दा बना रहा. बीजेपी विधायकों ने छात्रों के आंदोलन को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार हंगामा किया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार को छात्रों से बातचीत करनी चाहिए और उनकी मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए.

    छात्रों की बात – छात्रों के साथ

    मैंने पहले भी कहा है कि मैं और हमारी सरकार झारखंड सहित पूरे देश में छात्रों और युवाओं से जुड़ी समस्याओं के ठोस एवं व्यावहारिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    रांची में मेरे युवा साथियों के साथ-साथ, राज्य के विभिन्न जिलों में… pic.twitter.com/xG6OAUwqbe

    — Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 7, 2026

    दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार पहले ही छात्रों को अपनी बात रखने के लिए सभी जरूरी मंच उपलब्ध करा चुकी है. उन्होंने कहा कि सरकार हर छात्र की समस्या को समझती है और समाधान निकालने की दिशा में काम कर रही है.

    अनशनकारी राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत

    धरना स्थल पर आमरण अनशन कर रहे आंदोलनकारी राहुल क्रांति की शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ गई. स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से रांची सदर अस्पताल ले जाया गया. वहीं छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और ब्रह्मनाथ समेत कुल छह छात्र अब भी भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं. आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, आंदोलन जारी रहेगा.

    देर रात अफसर पहुंचे, लेकिन नहीं बनी बात

    गुरुवार रात करीब 10:45 बजे एसडीओ और एसडीएम लॉ एंड ऑर्डर जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे. करीब 45 मिनट तक छात्रों और अधिकारियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. अधिकारियों ने साफ कहा कि सरकार सिर्फ छात्रों से बातचीत करना चाहती है. वहीं छात्र अपने प्रतिनिधिमंडल में दो पत्रकार और एक पूर्व महाधिवक्ता को शामिल करने की मांग पर अड़े रहे. इसी बात पर बातचीत बेनतीजा खत्म हो गई. इससे पहले छात्रों ने गुरुवार रात फ्लैशलाइट मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया.

    राहुल गांधी ने आंदोलन को दिया समर्थन

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार रात अनशन पर बैठे छात्र नेता रविंद्र पासवान से फोन पर बात की. उन्होंने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है. राहुल गांधी ने कहा कि देशभर में हो रहे छात्र आंदोलन शिक्षा व्यवस्था की खामियों को उजागर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी दल की सरकार हो, उसे छात्रों की बात सुननी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना चाहिए.

    छात्र बोले, सरकार नहीं सुन सकती तो इस्तीफा दे

    धरना दे रहे छात्र प्रेम ने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है. उन्होंने कहा, “यह सिर्फ हमारी समस्या नहीं, बल्कि हमारे अधिकारों की हत्या है. अगर सरकार हमारी बात भी नहीं सुन सकती, तो उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है.”
    वहीं छह दिन से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि पिछले तीन दिनों से सिर्फ बातचीत का माहौल बनाया जा रहा है, लेकिन कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा रहा. उन्होंने कहा कि यदि भर्ती व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कुर्बानी भी देनी पड़े, तो छात्र पीछे नहीं हटेंगे.

    CID जांच में खुल रहे बड़े खुलासे

    उधर, JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी की CID जांच लगातार आगे बढ़ रही है. अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

    सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी से लगातार 10 दिनों तक पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि परीक्षा में सफलता दिलाने के नाम पर एक अभ्यर्थी से 40 से 60 लाख रुपये तक की डील होती थी. इस रकम का बंटवारा पूरे नेटवर्क में पहले से तय रहता था. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच एजेंसियों की ओर से नहीं की गई है.

    एक तरफ छात्र अपनी मांगों पर अड़े हैं, दूसरी ओर सरकार बातचीत की बात कर रही है. विधानसभा के भीतर और बाहर जिस तरह यह मुद्दा लगातार गरमा रहा है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में JPSC-JSSC विवाद झारखंड की राजनीति और छात्र आंदोलन दोनों का सबसे बड़ा मुद्दा बना रहेगा.

    Also Read : National Handloom Day 2026 : बनारसी से तसर तक, जानिए क्यों भारत की असली पहचान है हथकरघा
    ABVP AISA Assembly Session Babulal marandi CBI Probe CID investigation Devendra Nath Mahto Hemant Soren Jai Pal Singh Stadium Jharkhand Assembly Jharkhand CM Jharkhand news Jharkhand Politics Jharkhand Student Protest JPSC JPSC Exam JPSC Paper Leak JPSC Protest JPSC Recruitment JPSC scam JSSC JSSC Protest JSSC recruitment Neha Bora Rahul Kranti ranchi news Ravindra Paswan Student Hunger Strike student movement Sudivya Kumar
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार
    Next Article झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ग्लैडसन डुंगडुंग को मिला ICPA हिंदी पत्रकारिता पुरस्कार

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 8399.31 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश, वित्त मंत्री ने बैंकिंग और ऋण वितरण के आंकड़े रखे

    August 7, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026

    झारखंड : ‘मन की बात से नहीं, रोजगार से बनेगी बात’, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बीजेपी पर साधा निशाना

    August 7, 2026

    झारखंड छात्र प्रदर्शन : विधानसभा मार्च के दौरान AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड : छात्र आंदोलन पर CM का बड़ा बयान, बोले- छात्रों से बात करने के लिए तैयार

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.