Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं
    झारखंड

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 5, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    विद्यार्थियों को मिलने वाला सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का प्रमाण नहीं, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की जिम्मेदारी का प्रतीक है. छात्र स्पष्ट लक्ष्य तय करें, पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखें और किसी भी परिस्थिति में शिक्षा बीच में नहीं छोड़े. यह बातें बुधवार को राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कही.

    इटकी प्रखंड परिसर में आयोजित भारत रत्न स्व. राजीव गांधी सम्मान समारोह में मंत्री ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. इस दौरान पात्र विद्यार्थियों के बीच साइकिलों का भी वितरण किया गया.

    कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेहतर योगदान के लिए प्रेरित करना

    शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि इस सम्मान समारोह की शुरुआत करीब 20 वर्ष पहले उस समय हुई थी, जब वे जनप्रतिनिधि नहीं थीं. सीमित संसाधनों के बावजूद यह परंपरा लगातार जारी रही और आज भी उसी उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल सम्मान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और समाज में बेहतर योगदान देने के लिए प्रेरित करने का माध्यम भी है.

    उन्होंने कहा कि इस मंच से सम्मानित होकर कई विद्यार्थी आज डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और प्रशासनिक सेवाओं समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुके हैं. उन्हें उम्मीद है कि इस वर्ष सम्मानित छात्र-छात्राएं भी अपने परिवार, समाज और राज्य का नाम रोशन करेंगे.

    ड्रॉपआउट पर जताई चिंता

    मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते ड्रॉपआउट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी कई विद्यार्थी दसवीं या बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं. कई मामलों में एक वर्ष का अनावश्यक ड्रॉप भी उनके भविष्य को प्रभावित करता है. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा हर हाल में जारी रखने की अपील की.

    उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी को अपने जीवन का लक्ष्य स्पष्ट रखना चाहिए. लक्ष्य स्पष्ट होने पर ही उसी दिशा में योजनाबद्ध तैयारी कर सफलता हासिल की जा सकती है.

    अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय का किया जिक्र

    शिल्पी नेहा तिर्की ने इटकी में अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय की स्थापना को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे रोजगार और नए अवसर पैदा होंगे. हालांकि इन अवसरों का लाभ स्थानीय युवाओं को तभी मिलेगा, जब वे स्वयं को योग्य, सक्षम और प्रतिस्पर्धी बनाएंगे. उन्होंने युवाओं से अभी से कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की.

    मंत्री ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में भ्रामक सूचनाओं और दुष्प्रचार से सावधान रहने की जरूरत है. विद्यार्थियों को सही जानकारी पर भरोसा करते हुए शिक्षा, ज्ञान और कौशल विकास पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करना चाहिए.

    बालिका उच्च विद्यालय के JAC के टॉपर

    जेएसी मैट्रिक परीक्षा में बालिका उच्च विद्यालय, इटकी की छात्रा तस्मिया परवीन ने 489 अंक (97.80%) के साथ प्रथम स्थान हासिल किया. सिदरा फारूक़ी (486 अंक) दूसरे और सिदरा तक़दीस (483 अंक) तीसरे स्थान पर रहीं.

    इंटरमीडिएट विज्ञान में शीबा फलक प्रथम, हुज़ैफ़ा शफ़ी द्वितीय तथा तस्नीम गौहर और ज़ैद आलम संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे. कला संकाय में ममता कुमारी प्रथम, मोसद्दीक़ुआ परवीन द्वितीय तथा साहेबा फिरदौस और ज़ीनत परवीन संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं.

    कॉमर्स संकाय में नगमा परवीन प्रथम, ऐमन परवीन द्वितीय और सानिया महविश तृतीय स्थान पर रहीं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

    Also Read : झारखंड : JPSC-JSSC आंदोलन के बीच सोनम वांगचुक से देवेंद्र नाथ महतो की बात, आग्रह पर ग्रहण किया जल

    बालिका उच्च विद्यालय इटकी शिल्पी नेहा तिर्की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन
    Next Article झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026
    क्राइम

    झारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बोले हेमंत सोरेन – सरकार के दरवाजे खुले हैं, हर सुझाव गंभीरता से सुना जाएगा

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बायोमास में 2,813 मेगावाट की संभावित क्षमता, फिर भी झारखंड में नहीं बना बायो-एनर्जी क्लस्टर

    August 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : JPSC-JSSC आंदोलन के बीच सोनम वांगचुक से देवेंद्र नाथ महतो की बात, आग्रह पर ग्रहण किया जल

    August 5, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, कहा- JPSC-JSSC मामलों की हो CBI जांच

    August 5, 2026

    झारखंड: 12 साल से लापता युवती को सिमडेगा पुलिस ने खोजा, परिजनों से मिलाया

    August 5, 2026

    झारखंड: इटकी के मेधावियों को मिला सम्मान, मंत्री ने कहा- पढ़ाई बीच में छोड़े नहीं

    August 5, 2026

    झारखंड: शराब घोटाले की जांच में एसीबी का शिकंजा और कसा, JSBCL के आईटी मैनेजर समेत 5 को समन

    August 5, 2026

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बोले हेमंत सोरेन – सरकार के दरवाजे खुले हैं, हर सुझाव गंभीरता से सुना जाएगा

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.