Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आधार में जन्मतिथि बदलकर शादी के लिए बेची गई नाबालिग, 6 साल बाद दिल्ली से रेस्क्यू

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyAugust 3, 2026Updated:August 4, 2026No Comments3 Mins Read9
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की एक किशोरी के साथ हुई हैवानियत ने एक बार फिर संगठित मानव तस्करी नेटवर्क की भयावह तस्वीर सामने ला दी है. करीब छह साल पहले नाबालिग अवस्था में घर से बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को दिल्ली में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि आरोपियों ने पीड़िता के आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलकर उसे कागजों पर बालिग बना दिया, ताकि मानव तस्करी और जबरन शादी जैसे अपराधों को छिपाया जा सके.

    पीड़िता को छुड़ाने का अभियान चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस, मिशन मुक्ति फाउंडेशन और रेस्क्यू टीम ने संयुक्त रूप से चलाया. कई राज्यों की एजेंसियों के समन्वय से यह कार्रवाई सफल हुई. अधिकारियों के अनुसार झारखंड भवन के स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल के निर्देशन और समन्वय से विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया गया, जिससे किशोरी को सुरक्षित मुक्त कराया जा सका.

    काउंसलिंग में सामने आई दर्दनाक कहानी

    रेस्क्यू के बाद काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने बताया कि नाबालिग रहने के दौरान उसे झारखंड से दिल्ली लाया गया, जहां उससे जबरन घरेलू काम कराया गया. इसके बाद उसे मुंबई भेज दिया गया और अंत में एक लाख रुपये में एक अज्ञात पंजाबी व्यक्ति को बेचकर जबरन शादी करा दी गई. इस दौरान उसे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी और अपनी मर्जी से कहीं आने-जाने की आजादी भी नहीं थी.

    प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पीड़िता के आधार कार्ड में उसकी जन्मतिथि बदल दी थी, ताकि वह दस्तावेजों में बालिग दिखाई दे. पुलिस का मानना है कि इसी फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल कर उसे अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया और जबरन विवाह कराया गया. अब इस दस्तावेजी फर्जीवाड़े की भी विस्तृत जांच की जा रही है.

    गिरोह के कई सदस्य जांच के दायरे में

    जांच में प्रतिमा गुप्ता (गुमला), हेमंत गुप्ता, विशाल गुप्ता, मनीष भारती और मीना देवी के नाम सामने आए हैं. पुलिस के अनुसार दिल्ली के रोहिणी स्थित राम विहार इलाके में संचालित एक प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से पीड़िता को विभिन्न स्थानों पर भेजा गया था. एजेंसी के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है.

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी थाना में मानव तस्करी, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच एजेंसियों का कहना है कि यह मामला केवल मानव तस्करी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा, बाल श्रम और जबरन विवाह जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं.

    झारखंड सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पीड़िता को कानूनी सहायता, काउंसलिंग और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस संगठित मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है.

    Also Read : सुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप

     

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुजीत सिन्हा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में मिलीं दो गोलियां, परिजनों ने फर्जी मुठभेड़ का लगाया आरोप
    Next Article झारखंड: बोकारो वन भूमि घोटाले में सीआईडी का दावा, पावर ऑफ अटॉर्नी और शेल कंपनी से रची गई साजिश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मेघालय: गठबंधन की ही पार्टी को तोड़ दिया और बन गई दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

    September 23, 2026
    Latest Posts

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठे सवाल, विनोद पांडेय बोले- ‘वन-मैन शो’ बना आयोग

    September 23, 2026

    TMC बागी सांसदों की अयोग्यता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : स्पीकर के पास 3 महीने से लंबित मामले को बताया ‘रेड फ्लैग’

    September 23, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट में जजों की अलग-अलग राय, अब संविधान पीठ करेगी अंतिम फैसला

    September 23, 2026

    झारखंड : कौन हैं गजेंद्र सिंह पटेल, जिन्हें भाजपा ने बनाया प्रभारी?

    September 23, 2026

    MMDR कानून पर आर-पार : 26 सितंबर को राजभवन में कांग्रेस का धरना, इरफान बोले- झारखंड के हक की हर कीमत पर होगी रक्षा

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.