Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब लाइसेंस की प्रक्रिया को और आसान, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की तैयारी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स लिमिटेड के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR), जमशेदपुर की स्थापना को लेकर हुए एमओयू कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि IDTR झारखंड के परिवहन क्षेत्र के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण पहल है. यहां युवाओं को आधुनिक तकनीक के जरिए ड्राइविंग की ट्रेनिंग दी जाएगी. इससे उनकी स्किल बेहतर होगी और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे. साथ ही सड़क सुरक्षा मजबूत होगी और सड़क हादसों को कम करने में भी मदद मिलेगी.

    लाभुकों से सीधा संवाद, जानी ड्राइविंग लाइसेंस की परेशानी

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के अलग-अलग जिलों के लाभुकों से सीधे बात की. उन्होंने लोगों से पूछा कि ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस बनवाने में उन्हें किस तरह की दिक्कतें आ रही हैं और आवेदन से लाइसेंस मिलने तक कितना समय लग रहा है.
    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए बेवजह परेशान न होना पड़े. खासकर हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस और लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया.

    पलामू, सरायकेला-खरसावां और धनबाद समेत कई जिलों के लोगों से बातचीत कर मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए.

    10 हजार से ज्यादा लोगों को मिला ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस

    मुख्यमंत्री ने बताया कि मंगलवार को राज्य के 10 हजार से ज्यादा नागरिकों को ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराए जा रहे हैं. उन्होंने इसे आम लोगों के लिए परिवहन सेवाओं को आसान बनाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया.

    उन्होंने परिवहन विभाग से कहा कि टाटा मोटर्स के सहयोग से तैयार की जा रही व्यवस्था की तरह हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को भी सरल बनाया जाए. इससे ज्यादा से ज्यादा युवा प्रशिक्षण लेकर रोजगार और स्वरोजगार से जुड़ सकेंगे.

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और पुरुषों को समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है. महिलाओं के लिए ड्राइविंग प्रशिक्षण और लाइसेंस की प्रक्रिया को भी आसान बनाया जाएगा, ताकि वे इस क्षेत्र से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें.

    लंबित आवेदनों का जल्द होगा निपटारा, बढ़ेंगे रोजगार के मौके

    हेमंत सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को लंबित ड्राइविंग और लर्निंग लाइसेंस आवेदनों की समीक्षा कर उनका जल्द और पारदर्शी तरीके से निपटारा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पात्र आवेदकों को तय समय के भीतर लाइसेंस मिलना चाहिए.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि IDTR के जरिए युवाओं को आधुनिक तकनीक और बेहतर मानकों के अनुसार प्रशिक्षण मिलेगा. इससे कुशल ड्राइवर तैयार होंगे और राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. साथ ही सड़क सुरक्षा, दुर्घटना नियंत्रण और परिवहन क्षेत्र में रिसर्च को भी बढ़ावा मिलेगा.

    उन्होंने कहा कि इस संस्थान की स्थापना के लिए वह पिछले कई वर्षों से प्रयास कर रहे थे और अब इसका मूर्त रूप लेना झारखंड के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इस पहल से राज्य की परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

    Also Read : संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग टाटा मोटर्स लिमिटेड ट्रेनिंग एंड रिसर्च (IDTR) जमशेदपुर हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.