Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    25 Oct, 2025 ♦ 10:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»उत्तर प्रदेश में दिल दहलाने वाली वारदात, महिला से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में आग लगाई
    देश

    उत्तर प्रदेश में दिल दहलाने वाली वारदात, महिला से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में आग लगाई

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला को बंधक बनाकर पहले उसके साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी। हैवानों से बचकर महिला बाजार की तरफ भागी और लोगों को बताया, जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।

    डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोप है कि पुलिस ने मामले पर पर्दा डालने की कई कोशिशें कीं और कई घंटों तक मीडिया को घटनास्थल और हॉस्पिटल से दूर रखा। पुलिस का कहना है कि महिला से दुष्कर्म की बात सामने आई है और आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।

    सनसनीखेज घटना नैमिषारण्य कोतवाली क्षेत्र के जोगी बाजार इलाके की है। आरोपी बाप-बेटे ने घर में बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट सहित निचले हिस्से को आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीती रात इस महिला को बाप-बेटा उठाकर लाए और गैंगरेप किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर जब महिला हैवानों के चंगुल से छूटकर बाजार पहुंची तो उसने आपबीती बताई।

    सीएचसी में तैनात डॉक्टर डी. पी. भारती का कहना है कि महिला 30% जली हुई है वह अपने साथ रेप होने की भी बात कह रही है। पुलिस ने मामले में आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। एसपी आर.पी. सिंह का कहना है कि मामले में महिला का मेडिकल कराया जा रहा है और महिला मानसिक रूप से बीमार भी लग रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बाप-बेटे से पूछताछ की जा रही है।

    Latest news National news Rape
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article27 फरवरी का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article हाथियों के झुंड ने दो को कुचलकर मार डाला, परिजनों से मिले पूर्व विधायक

    Related Posts

    देश

    PM मोदी ने शेयर किया शारदा सिन्हा का छठ गीत, दी शुभकामनाएं

    October 25, 2025
    देश

    CBSE ने घोषित की 21वीं CTET परीक्षा की तारीख

    October 25, 2025
    ट्रेंडिंग

    जियो प्लेटफॉर्म की इक्विटी वैल्यू 148 अरब डॉलर होगी – ICICI सिक्योरिटीज

    October 24, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, सभी जिलों के लिए निर्देश जारी

    October 25, 2025

    सैन्यकर्मी अब पारस अस्पताल में भी करा सकेंगे इलाज, हुआ एमओयू

    October 25, 2025

    रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर

    October 25, 2025

    निर्लज्ज बनकर घाटशिला उपचुनाव में वोट मांग रहा इंडी गठगबंधन: बाबूलाल मरांडी

    October 25, 2025

    गुमला के पारसा गांव में तीन महीने से बिजली आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान

    October 25, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.