Joharlive Team
रांची। झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल तथा गैस के कीमतों में अप्रत्याशित मूल्यवृद्धि को लेकर के विशाल साइकिल, रैली निकाली गई। यह रैली कार्यक्रम मोरहाबादी वापू वाटिका से सुबह 10ः30 बजे निकाली गई जो रेडियम रोड, कहचरी चैक, होते हुए कांग्रेस भवन तक पहुंची। इस अवसर पर कंाग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, विधायक राजेश कच्छप, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता, आदित्य विक्रम जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता सह युवा प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार राजा, प्रदेश युवा महासचिव आलोक तिवारी, युवा कांगे्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश सिन्हा सन्नी आदि ने साइकल में यात्रा कर केन्द्र सरकार का जबरदस्त विरोध किया।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 के कार्यकाल में पेट्रोल और डीजल के दामों को बेहिसाब बढ़ाकर देश के 135 करोड की जनता परेशान करने का काम कर रही है। केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के कारण आज देश में डीजल-पेट्रोल की कीमत सर्वाधिक है, जबकि अगल-बगल देशों में पेट्रोल और डीजल के दाम आधे दरों पर वहीं जनता को मिल रहा है। वह भी देश वहीं से क्रूड ऑयल खरीद रहे हैं जहां से भारत देश खरीदा रहा है। केंद्र सरकार की मोदी सरकार 135 करोड की जनता को लूट रही है और अपने पुंजीपति मित्रों जैसे अदानी अंबानी के तिजोरी भरने की कार्य कर रही है।
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कुमार गौरव ने कहा कि केंद्र की सरकार जनता को इस तरह से परेशान कर रही है जिस तरह एक समय हिटलर ने अपने प्रजा को परेशान करता था, इन्हें सिर्फ अपने आका अदानी अंबानी की तिजोरी की चिंता है। पिछले साल कोविड-19 में देश कंप्लीट लाॅकडाउन था, जिसमें जनता की अर्थव्यवस्था बिगड़ी पर केंद्र सरकार ने देश की जनता के लिए कोई आर्थिक मदद पैकेजेस नहीं लाया। देश की जनता नरेंद्र मोदी और उनकी भाजपा सरकार को केंद्र से भगाने की काम करेगी। पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि से यह साफ हो गया है अब भाजपा का नाम भयंकर लूट पार्टी हो गया है। जनता अब इसको केंद्र से भगाने की कार्य करेगी।
साईकिल रैली कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह प्रवक्ता उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, रांची जिला के अध्यक्ष राजीव रंजन, कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस भट्ट महासचिव शादाब खान, रोहित सिन्हा, करण सिंह, विधानसभा के अध्यक्ष कुमार रोशन, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सिंह एवं तमाम युवा साथीगण मौजूद थे।
झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल और गैस के कीमतों में बढ़ोत्तरी को लेकर निकाली विशाल साइकिल रैली
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

