Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    Vijay OraonBy Vijay OraonJuly 12, 2026Updated:July 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    UCC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने रविवार 12 जुलाई को कहा कि राज्य में जल्द ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी. इसका मसौदा तैयार करते समय आदिवासी समुदायों की परंपराओं और कानूनों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.

    यूसीसी पर बोलते हुए दिलीप घोष ने कहा, “समान नागरिक संहिता का कानून लागू होना तय था. अब यह सिर्फ समय की बात है और इसे बहुत जल्द लागू किया जाएगा.”

    उन्होंने कहा, “देश के अलग-अलग हिस्सों में आदिवासी समुदायों के लिए अलग-अलग कानून और परंपराएं हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए विधेयक का मसौदा तैयार किया जा रहा है. जहां जो आवश्यक होगा, उसके अनुसार प्रावधान किए जाएंगे.”

    यह बयान ऐसे समय आया है जब मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर नौ सदस्यीय समिति के अन्य आठ सदस्यों के नाम घोषित किए हैं. इस समिति की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं. समिति का काम पश्चिम बंगाल समान नागरिक संहिता विधेयक, 2026 के मसौदे का अध्ययन करना है.

    पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता लागू करने के उद्देश्य से गठित यह समिति विधेयक का अध्ययन करेगी और अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपेगी. इसके बाद अंतिम विधेयक तैयार कर इस वर्ष अगस्त में विधानसभा के पटल पर पेश किया जाएगा. बता दें, पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल ने 2 जुलाई को यूसीसी विधेयक के मसौदे को मंजूरी दे दी थी.

    tribals UCC West Bengal आदिवासी जनजाति यूसीसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?
    Next Article ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026
    झारखंड

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026
    Latest Posts

    भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न उठाने वाली कांग्रेस पार्टी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : आदित्य साहू

    July 12, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन, झारखंड को क्या मिला?

    July 12, 2026

    ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को दिलाया 55 करोड़ का पेमेंट, आखिर भाजपा अब किसको घेरने की कर रही है तैयारी

    July 12, 2026

    पश्चिम बंगालः यूसीसी लागू करने को एक और कदम बढ़ी सरकार, आदिवासी समुदाय के लिए क्या है?

    July 12, 2026

    कांग्रेसः देशभर में आदिवासी प्रभारियों का एलान, जानिये झारखंड में किसे मिली कमान?

    July 12, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.